राजेश खन्ना के गाने पर थिरकते हुए दुनिया छोड़ गए अंकल, वायरल हो रहा है ये वीडियो

अकसर सोशल मीडिया पर आपको कई वीडियोज मिल जाएंगी जो जमकर वायरल होती हैं। इसी तरह की एक वीडियो और वायरल हो रही है, जिसमें एक अंकल एक शादी में डीजे में नाच रहे हैं। काफी खुशनुमा माहौल बना हुआ है। अंकल राजेश खन्ना के गाने 'बदन पर सितारे' पर नाच रहे है। वो खूब खुश होकर नाच रहे हैं। लेकिन आप वीडियो में देख सकते हैं कि अंकल नाचते नाचते बैठ जाते हैं। उनके बगल में एक महिला नाच रही है। लेकिन जैसे ही वो अंकल को बैठे हुए देखती हैं, वो तुरंत उनके पास जाती हैं। लेकिन अंकल उतने में ही बैठे बैठे गिर पड़ते हैं। खबर के मुताबिक अंकल की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है। ये खबर वाकई में चौंकाने वाली है। उनकी इस वीडियो पर कई कमेंट भी आ रहे हैं। ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो गया है।

इस वीडियो के बाद अलग अलग कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इस तरह हंसते खेलते हुए जाना कम ही लोगों को नसीब होता है"। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा, "जो भी हुआ बहुत बुरा हुआ। अंकल कितना एन्जॉय कर रहे थे"। इस तरह के कमेंट से ये वीडियो भर गया है।

ये एक शादी का फंक्शन था, जहां अंकल के साथ ये हादसा हुआ। वो खुद तो नाच रहे थे, और साथ ही उनके आसपास भी लोग डांस कर रहे थे। इस हादसे के बाद जाहिर है ऐसा शादी का फंक्शन मातम में बदल गया होगा। ये वीडियो एकदम से इंटरनेट पर छा गई है। जाहिर है बहुत कम लोगों को ऐसी मौत नसीब होती है। बहुत कम लोग ही अचानक से जिंदगी जीने के बाद बिना किसी कष्ट के ये दुनिया छोड़कर जाते हैं और ये अंकल उन्हीं में से एक थे। इस वीडियो पर भी लिखा हुआ है कि मौत का कोई टाइम नहीं होता है और ये इस अंकल की कहानी से साफ हो गया।

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/mwuGiXD
https://ift.tt/fSsD9V1

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म