सबा आजाद के कॉन्सर्ट से पहले ऋतिक रोशन ने दिया सरप्राइज, कही अपने दिल की बात!

आजकल बी-टाउन में ऋतिक रोशन और सबा आजाद के चर्चे तो अलग से ही होते हैं। दोनों बुधवार को ही करण जौहर की बर्थडे पार्टी में एक साथ नजर आए थे। दोनों ने ब्लैक कलर के ही कपड़े पहने थे। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे पार्टी में पहुंचे थे और सबकी निगाहें उन पर थीं। उन्होंने खुलकर पापाराजी के सामने पोज दिए। ऋतिक और सबा की कैमेस्ट्री सबके सामने है और तो और ऋतिक खुल्लम खुल्ला प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब करण की पार्टी के बाद दोनों एक बार फिर से चर्चा मे हैं। दरअसल सबा आजाद दिल्ली में एक कॉन्सर्ट के लिए निकल पड़ी थीं तो वहीं हुआ ये ऋतिक रोशन उनके लिए चीयर्सलीडर बन गए।

ऋतिक रोशन ने सबा के दिल्ली कॉन्सर्ट से ठीक पहले सबा और उनके बैंड की एक वीडियो शेयर की है और उसके साथ ही उन्होंने लिखा, ''किल इट, दिल्ली टूनाइट।'' ये पहली बार नहीं है जब एक्टर ने सोशल मीडिया पर खुलकर इस तरह से सबा को चीयर्स किया है। उन्होंने इससे पहले सबा आजाद के कई कॉन्सर्ट पर उन्हें चीयर्स किया है।

इतना ही नहीं ऋतिक सबा की हर एक एचीवमेंट पर उन्हें बधाई देते हैं। इससे पहले जब सबा ने अपनी अगली फिल्म के बारे में बताया था तो ऋतिक ने सबा की पोस्ट पर कमेंट करके उनका हौसला अफजाई किया था।

ऋतिक रोशन की फैमिली भी सबा को करती है पसंद
जबसे ऋतिक और सबा के चर्चे चले हैं। तब से सबा की दो बार उनकी फैमिली के साथ फोटो वायरल हो चुकी है। पिछली बार की फोटो तो खुद ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने शेयर की थी। इससे पहले जब सबा ने अपना एक खास लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था तो ऋतिक की मां पिंकी रोशन ने सबा की तारीफों के पुल बांधे थे।

 

 

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/hP1OXms
https://ift.tt/VHTjniu

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म