अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' पर भड़का गुर्जर समाज, इस कारण से फिल्म रिलीज रोकने की दी धमकी
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म पृथ्वीराज को को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन उनकी फिल्म विवादों में पड़ती नजर आ रही है। पहले इस फिल्म पर करणी सेना ने सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि पृथ्वीराज का पूरा नाम फिल्म के टाइटल में नहीं लिया गया है और इस बात पर करणी सेना ने खुलकर विवाद किया। फिल्म मेकर्स से बार बार फिल्म के नाम को बदलने की धमकी दी जा रही है। वरना वो इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाएंगे। अब कुछ ऐसा ही काम राजस्थान का गुर्जर समाज भी कर रहा है। दरअसल गुर्जर समाज ने दावा किया है कि पृथ्वीराज को फिल्म में राजपूत बताया गया है जबकि वो गुर्जर समाज के थे।
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के संरक्षक आचार्य वीरेंद्र विक्रम ने इस बारे में कहा है, ''कदवाहा और राजोर के शिलालेखों में, तिलक मंजरी, सरस्वती कंठाभरण, पृथ्वीराज विजय के शिलालेखों में पृथ्वीराज के गुर्जर होने के प्रमाण मिले हैं। पृथ्वीराज विजय महाकाव्य के सर्ग 10 के श्लोक नंबर 50 में पृथ्वीराज के किले को गुर्जर दुर्ग लिखा है। जबकि सर्ग 11 के श्लोक नंबर 7 और 9 में गुर्जरों द्वारा गौरी को पराजित करने का वर्णन है। इससे यह प्रमाणित होता है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान गुर्जर समाज से थे।''
अब क्योंकि फिल्म में पृथ्वीराज को गुर्जर समाज का नहीं दिखाया गया है और उनको ये भी लग रहा है कि फिल्म में पृथ्वीराज के तथ्यों के साथ कुछ और फेरबदल हो सकते हैं। इसलिए गुर्जर समाज फिल्म की रिलीज को न सिर्फ राजस्थान में बल्कि पूरे इंडिया में रोकने की धमकी दे रहा है।
पृथ्वीराज की बात करें तो अक्षय कुमार फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज का रोल कर रहे हैं। वहीं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में सोनू सूदि और संजय दत्त अहम रोल कर रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/uryV5XD
https://ift.tt/aRLu7JV
Comments
Post a Comment