सोहेल खान से अलग होने के बाद सीमा ने सरनेम से हटाया खान, फिर बनीं सीमा किरण सजदेह

बॉलीवुड इंडस्ट्री से बीते दिनों खबर आई थी कि एक्टर सोहेल खान और सीमा खान ने फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी दी थी। बताते चलें कि सोहेल खान और सीमा खान ने शादी के 24 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। इसी बीच सीमा खान ने अपने सरनेम से खान हटा दिया है। सीमा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम बदलकर 'सीमा किरण सजदेह' कर लिया है।

सीमा ने रखा पुराना नाम
सोहेल खान से शादी से पहले सीमा का यही नाम था। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम सीमा खान रख लिया था। सोहेल खान और सीमा ने साल 1998 में लव मैरिज की थी। इन दोनों की लव मैरिज में काफी दिक्कतें आईं क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म से आते हैं। आखिरकार दोनों को घर से भागकर शादी करनी पड़ी थी। सोहेल खान और सीमा के 2 बेटे निर्वाण और योहान हैं।

सोहेल खान और सीमा रह रहे थे अलग
बताते चलें कि सोहेल खान और सीमा को पिछले हफ्ते बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में देखा था। एक सोर्स ने बताया था कि दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। सोहेल खान और सीमा पिछले काफी साल से अलग रहे रहे थे। इस दौरान ये बात भी सामने आई थी कि सोहेल खान और हुमा कुरैशी का अफेयर चल रहा है और इसी वजह से इस तलाक की नौबत आई है। दरअसल, सोहेल खान और हुमा कुरैशी कई बार एक साथ स्पॉट हुए थे। हालांकि, हुमा कुरैशी ने साफ तौर पर इस बात का खंडन कर दिया था।

खान परिवार का दूसरा तलाक
सोहेल खान और सीमा के बीच तलाक खान परिवार का दूसरा तलाक होने जा रहा है। इससे पहले सोहेल खान के बड़े भाई अरबाज खान ने अपनी मलाइका अरोड़ा से तलाक ले लिया था। फिलहाल, अरबाज खान इस समय जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ और मलाइका अरोड़ा भी अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/wlcRIfY
https://ift.tt/GBMDwxW

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म