तैमूर अली खान ने जबरदस्ती नैनी के हाथ से खींचा छोटे भाई जेह को, तस्वीर देख प्यार बरसा रहे हैं फैंस
Taimur-Jeh Cute pic went viral: बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान जब से पैदा हुए हैं, तब से ही खबरों में छाए हुए हैं। उनकी क्यूट फोटोज आज भी इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। तैमूर अली खान की एक ऐसी ही प्यारी फोटो इंटरनेट पर धमाल मचा रही है, जिसमें वो अपने छोटे भाई जेह अली खान के साथ नजर आ रहे हैं।
क्या खास है तैमूर और जेह की फोटो में:
तैमूर अली खान और जेह अली खान की तस्वीर की खास बात यह है कि इसमें दोनों भाइयों का अटूट प्यार नजर आ रहा है। तस्वीर में तैमूर अली खान अपने छोटे भाई जेह अली खान को जबरदस्त नैनी के हाथ से खींचते हुए दिख रहे हैं ताकि वो उसे गोद में ले पाएं। तैमूर अली खान अपने छोटे भाई से बेशुमार प्यार करते हैं और वो इस तस्वीर में नजर भी आ रहा है।
बुआ सोहा अली खान ने शेयर की फोटो:
तैमूर अली खान और जेह अली खान की ये फोटो उनकी बुआ सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सोहा अली खान जब भी अपने भतीजों से मिलती हैं तो उनकी क्यूट फोटोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। इन तस्वीरों पर लोग जमकर प्यार लुटाते हैं। तैमूर और जेह की फोटो पर भी फैंस प्यार बरसा रहे हैं।
फैंस को पसंद आ रही है तैमूर और जेह की फोटो:
लोगों को तैमूर अली खान और जेह अली खान की फोटो काफी पसंद आ रही है। तैमूर और जेह की इस फोटो ने फैंस का दिल जीत लिया है और वो लगातार इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि तैमूर और जेह की इस फोटो ने उनका दिल बना दिया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/gBqC5Ih
https://ift.tt/71lWmMX

Comments
Post a Comment