अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इसी साल करेंगे शादी, बस सर्दियों का हो रहा है इंतजार!
बॉलीवुड में आपने पिछले दिनों विक्की कौशल-कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी देखी है। बॉलीवुड में कई कपल हैं जिनकी शादी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस कड़ी में एक और कपल की खबर सामने आई है। ये और कोई नहीं बल्कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने प्यार का खुल्लम खुल्ला ऐलान किया था और तब से ही इनके प्यार के चर्चे चले आ रहे हैं। दोनों अपने प्यार को और आगे बढ़ाते हुए अब शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ को इनकी शादी की कुछ जानकारी हाथ लगी है।
एक सोर्स ने हमें बताया, ''अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के प्यार में पागल हैं और एक दूसरे में डूबे हुए हैं से हैं। उनका प्यार कुछ ऐसा है जिसने हमें सच्चे प्यार में फिर से विश्वास दिलाया। और अब उन्होंने शादी का फैसला करके अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ने के बारे में सोचा है। ये कपल मुंबई में विंटर वेडिंग करेगा। मलाइका और अर्जुन दोनों को सर्दियों का मौसम पसंद है और इसलिए उन्होंने नवंबर या दिसंबर में तारीख तय करने और दोस्तों और परिवार के बीच एक इंटीमेट शादी करने का फैसला किया है।''
कौन होंगे गेस्ट?
सोर्स ने आगे कहा, ''अर्जुन और मलाइका एक लेविश शादी नहीं चाहते हैं, वे सादगी में विश्वास करते हैं और इसलिए वे अपनी शादी को रजिस्टर करने के बाद एक रिसेप्शन देंगे। पार्टी में इंडस्ट्री के बेहद करीबी सदस्य और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। पूरा कपूर परिवार और मलाइका के माता-पिता शामिल होंगे, जबकि करीना कपूर खान जो इस कपल के बेहद करीब हैं, निश्चित रूप से गेस्ट लिस्ट में हैं।"
शादी के कपड़े भी होंगे सिंपल
सोर्स ने बताया, ''मलाइका और अर्जुन अपने वेडिंग कपड़ों पर भी बहुत ज्यादा खर्च नहीं करेंगे। मलाइका शादी के रजिस्ट्रेशन के दिन एक सिंपल लेकिन एलीगेंट साड़ी पहनेंगी, जबकि अर्जुन एक साधारण कुर्ता पहनेगें। जबकि पार्टी के लिए वे वेस्टर्न पहनेंगे और फोटोग्राफर्स के लिए पोज भी देंगे।"
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/h2fJ3Lb
https://ift.tt/lZbTLED
Comments
Post a Comment