इंस्टाग्राम पर केवल एक इंसान को फॉलो करती हैं Aishwarya Rai Bachchan, नाम जानकार होगी हैरानी
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और स्टाइलिश अदाकाराओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर खुद की फोटोज फैंस के बीच शेयर कर उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती रहती हैं। ऐश्वर्या को सोशल मीडिया पर डेब्यू किए हुए काफी लंबा समय हो गया है। ऐसे लाखों-करोड़ों लोग हैं, जो ऐश्वर्या को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। हालांकि आपको जानकार हैरानी होगी कि ऐश्वर्या केवल एक इंसान को सोशल मीडिया पर फॉलो करती हैं।
इस शख्स को फॉलो करती हैं ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन को सोशल मीडिया पर 10 मीलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐश्वर्या ने अब तक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ढेरों पोस्ट शेयर किए हैं। अब जो नाम हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें ऐश्वर्या फॉलो करती हैं वो कोई और नहीं बल्कि उनके पति और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) है। जी हां ऐश्वर्या बॉलीवुड के किसी सेलेब्स को नहीं केवल अपने पति अभिषेक को फॉलो करती है। अभिषेक के अलावा ऐश्वर्या ने अपने सास-ससुर (जया बच्चन और अमिताभ बच्चन) को फॉलो नहीं किया है।
साउथ की इस फिल्म में नजर आएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'पोन्नियिन सेलवन' में दिखाई देंगी। इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया है। ये पीरियाडिक ड्रामा है, जिसमें ऐश्वर्या के अलावा विक्रम, कार्थी और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ये फिल्म इसी साल 30 सितम्बर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस ऐश्वर्या राय को एक बार फिर बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/4fYw5rp
https://ift.tt/RTmEdWZ
Comments
Post a Comment