राखी सावंत ने 6 साल छोटे बॉयफ्रेंड आदिल की इन 2 हैंडसम हंक्स से की तुलना, जानें कारण

Rakhi compares Adil to Arjun-Nick: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर अदाकार राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले ही इस बात का खुलासा किया है कि वो 6 साल छोटे आदिल को डेट कर रही हैं। उनकी जिंदगी में आदिल से पहले भी कई लोगों की एंट्री हो चुकी है लेकिन वो सभी उनसे बड़े रहे हैं। यह पहला मौका है जब राखी सावंत ने किसी ऐसे इंसान को डेट करना शुरू किया है जो उनसे 6 साल छोटा है। राखी सावंत ने अपने 6 साल छोटे बॉयफ्रेंड की तुलना अर्जुन कपूर और निक जोनास से की है। ये दोनों हैंडसम मुंडे भी प्रियंका चोपड़ा और मलाइका अरोड़ा से छोटे हैं।

राखी सावंत ने इन दोनों के बारे में बात करते हुए कहा है, ‘मुझे लगता है कि भगवान ने आदिल को भेजा है। रितेश के साथ मेरे ब्रेकअप के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई थी। मुझे कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा था। इसी दौरान मेरी जिंदगी में आदिल की एंट्री हुई और उन्होंने मुझे प्रपोज किया। मैं आदिल से 6 साल छोटी हूं। मैं इस प्रपोजल को एक्सेप्ट करने के लिए तैयार नहीं थी लेकिन मलाइका अरोड़ा और प्रियंका चोपड़ा का उदाहरण दिया। आदिल ने मुझे समझाया कि इन दोनों के बॉयफ्रेंड भी छोटे हैं। आदिल ने कहा कि वो मुझसे बहुत प्यार करते हैं और मैं उन पर फिदा हो गई।’

राखी सावंत कई बार पब्लिसिटी के लिए ऐसे बॉयफ्रेंड मीडिया के सामने पेश करती रही हैं लेकिन कुछ ही समय के बाद वो गायब हो जाते हैं। राखी सावंत की जिंदगी में एक नई एंट्री हो गई है लेकिन उनका ये रिलेशन कितने वक्त तक चलेगा यह देखना दिलचस्प रहेगा। राखी सावंत के पूर्व बॉयफ्रेंड रितेश की तरह आदिल भी अचानक से मीडिया के सामने आए हैं। इसी कारण हर किसी को राखी सावंत पर शक हो रहा है। वैसे आपको राखी और आदिल की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2FgmlfM
https://ift.tt/lZbTLED

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म