राजेश खन्ना-अमिताभ बच्चन की फिल्म 'आनंद' का बनेगा रीमेक, 51 साल बाद फिर गूंजेगा 'बाबूमोशाय' का नाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्मों में से एक अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की फिल्म 'आनंद' को लेकर बड़ी खबर आई है। दरअसल, इस फिल्म के रीमेक बनाए जाने की तैयारी है। ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आनंद' साल 1971 में रिलीज हुई थी। फिल्म को एनसी सिप्पी ने प्रोड्यूस किया था। अब फिल्म के रीमेक को उनके पोते समीर राज सिप्पी और विक्रम खखर मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म के अनाउंसमेंट होने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हैं।

फिल्म 'आनंद' की बनने जा रही रीमेक
फिल्म 'आनंद' का रीमेक अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है और मेकर्स ने अभी तक ना डायरेक्टर को और ना ही स्टारकास्ट फाइनल नहीं किया है। फिल्म 'आनंद' के रीमेक को लेकर लोगो में मन में सबसे पहला सवाल है कि राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की जगह कौन से एक्टर लेंगे। बताते चलें कि फिल्म 'आनंद' में कई बेहतरीन डायलॉग थे लेकिन राजेश खन्ना का एक डायलॉग 'बाबूमोशाय, जिंदगी बड़ी होनी चाहिए.. लंबी नहीं।' सबसे चर्चि हुआ था।

राजेश खन्ना की यादगार फिल्म 'आनंद'
गौरतलब है कि फिल्म 'आनंद' में राजेश खन्ना (आनंद सहगल) ने कैंसर मरीज का और अमिताभ बच्चन (भास्कर बनर्जी उर्फ बाबूमोशाय) ने डॉक्टर का रोल किया था। फिल्म की कहानी में दिखाया जाता है कि एक कैंसर का मरीज कई मुश्किलों के बाद भी अपनी जिंदगी को खुशी से बिताने में भरोसा करता है। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं लेकिन फिल्म 'आनंद' में उनके किरदार सबसे ज्यादा किया जाता है।

फिल्म 'आनंद' की स्टारकास्ट
फिल्म 'आनंद' में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना के अलावा सुमिता सान्याल, ललिता पवार, जॉनी वॉकर, दारा सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। फिल्म 'आनंद' की कहानी बिमल दत्ता और गुलजार ने लिखी थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/PbDuqdO
https://ift.tt/7beW3w9

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म