सलमान खान को लंबा इंतजार करवा रहे हैं शाहरुख, जानिए कब शूट करेंगे टाइगर 3

शाहरुख खान और सलमान की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान टाइगर 3 लेकर आने वाले हैं और फिर शाहरुख खान पठान से बॉलीवुड में अपना कमबैक कर रहे हैं। दोनों ही फिल्मों में दोनों ही एक्टर्स एक दूसरे के लिए कैमियो करते नजर आएंगे। इसी सिलसिले में शाहरुख खान को सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के लिए अपना कैमियो शूट करना है। लेकिन एक्टर सलमान खान की फिल्म के लिए टाइम ही नहीं दे पा रहे हैं। पिछले काफी समय इस शूट में देरी हो रही है और अब किंग खान को दो महीने और चाहिए। उसके बाद ही एक्टर टाइगर 3 के लिए टाइम निकाल पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्म डंकी के लिए अपना पूरा ट्रांसफोर्मेशन कर लिया है। उसके बाद भी एटली की फिल्म शूट करेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''शाहरुख खान को टाइगर 3 के सेट पर शामिल होने में लगभग दो महीने लगेंगे। शाहरुख प्रेजेंट में डंकी की शूटिंग बिल्कुल नए ट्रांसफोर्मेशन के साथ कर रहे हैं और फिर एटली की फिल्म की शूटिंग करेंगे, और उसके बाद ही वो सलमान के साथ अपने स्पेशल अपीयरेंस में शामिल होंगे।''

सलमान खान की बात करें तो वो भी अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी अगली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग शुरू कर दी थी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और राघव जुयाल भी नजर आएंगे। हालांकि फिल्म से जुड़ा अपडेट ये भी है कि सिद्धार्थ के दो भाइयाों का रोल करने के लिए जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम को चुना गया है। हालांकि उनकी कंफर्मेशन सामने नहीं आई है।

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2fHzNYg
https://ift.tt/nJosS3q

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म