कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' पर लगी पक्की मुहर, इस शख्स ने किया ऐलान
Bhushan Kumar confirms Bhool Bhulaiyaa 3: टी-सीरीज बैनर के अंतर्गत बनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने कार्तिक आर्यन की किस्मत बदलकर रख दी है। 'भूल भुलैया 2' की रिलीज से पहले बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री हिट फिल्म का सूखा झेल रही थी लेकिन कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की इस मूवी ने बम्पर ओपनिंग दर्ज कराकर ट्रेड पंडितों के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर दी है। ट्रेड पंडितों का कहना है कि 'भूल भुलैया 2' ने कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया है। अब उनकी सीधी भिड़ंत रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन से है, जो इस जनरेशन के 2 सबसे बड़े स्टार्स हैं।
फिल्म 'भूल भुलैया 2' रिलीज होने के बाद हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या निर्माता इस सीरीज का तीसरा पार्ट लाने के मूड में हैं? फिल्म 'भूल भुलैया 2' के निर्माता भूषण कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनकी टीम जल्द ही 'भूल भुलैया' सीरीज की तीसरी फिल्म पर काम शुरू करेगी।
भूषण कुमार के अनुसार, ‘भूल भुलैया सीरीज की दोनों फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। हम इस सीरीज को आगे बढ़ाने के मूड में हैं। इस सीरीज की तीसरी फिल्म का पूरा स्कोप है। हमारी टीम जल्द ही भूल भुलैया 3 की डिटेल्स शेयर करेगी।’
साल 2022 और कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनर बनी भुल भुलैया 2:
टी-सीरीज की 'भूल भुलैया 2' कार्तिक आर्यन और साल 2022 की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर साबित हुई है। 'भूल भुलैया 2' से पहले बॉलीवुड की फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही थीं लेकिन इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि अगर बॉलीवुड निर्माता अच्छी कहानी पेश करेंगे तो दर्शक साउथ फिल्मों का रुख छोड़ने के लिए तैयार हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 2' के लिए कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ हो रही है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/pZdRYMi
https://ift.tt/el4YIna
Comments
Post a Comment