शाहरुख खान को 'मन्नत' से हटवानी पड़ी नई नेमप्लेट, 25 लाख रुपये हुए स्वाहा?

शाहरुख खान एक बार अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा मे हैं। लेकिन लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना ज्यादा पसंद करते हैं। सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि उनका बंगला मन्नत भी चर्चा मे रहता हैं। दरअसल पिछले दिनों उनके घर मन्नत के आगे नई नेमप्लेट लगवाई गई थी। इसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई गई थी। फैंस आ रहे थे औ इस नेमप्लेट के साथ फोटोज क्लिक करवा रहे थे। लेकिन अब अचानक से ये नेमप्लेट घर के आगे से गायब हो गई है। फैंस आ रहे हैं और बिना फोटो क्लिक कराए चले जा रहे हैं। अब हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आखिरकार ये नेमप्लेट कहां है।

एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक पता चला है कि मन्नत की नेमप्लेट से एक डायमंड गिर गया है। इसलिए इसे रिपेयर होना है। फिलहाल नेमप्लेट को घर के अंदर रखा गया है और जैसे ही ये ठीक हो जाती है। इसे दोबारा गेट के सामने लगा दिया जाएगा और लोग फिर से इसके आगे फोटो क्लिक करवा सकेंगे।

वहीं शाहरुख खान के घर में शुक्रवार के दिन दो दो खुशियां आईं थीं। एक तो उनके सबसे छोटे बेटे अबराम का जन्मदिन था और दूसरा उसी दिन बड़े बेटे आर्यन खान को एनसीबी की तरफ से क्लीन चिट दी गई थी।

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म पठान से अपना डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल मे है। उनकी फिल्म डंकी का भी ऐलान हो गया है। इस फिल्म को राजकुमार हीरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी साउथ डायरेक्टर एटली के साथ भी फिल्म की बात कही जा रही है लेकिन इसका ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।

 

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/6adnk9c
https://ift.tt/fSsD9V1

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म