शाहिद कपूर जल्द शुरू करेंगे 100 करोड़ी ‘कबीर सिंह’ का सीक्वल, निर्माताओं ने बनाया धांसू प्लान

Bhushan Kumar confirms Kabir Singh 2: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने कोरोना काल में अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'कबीर सिंह' दी, जिसने उनकी सालों की मेहनत को सफल बना दिया है। 'कबीर सिंह' ने रिलीज होते ही कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले और शाहिद कपूर की पहली सोलो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह साउथ की मूवी 'अर्जुन रेड्डी' की आधिकारिक रीमेक थी, जिस कारण किसी ने नहीं सोचा था कि मेकर्स इसके सीक्वल पर कभी काम करेंगे लेकिन टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने अपने ताजा इंटरव्यू में ऐसा खुलासा किया है कि सब खुश हो जाएंगे।

निर्माता भूषण कुमार ने पिंकविला से बात करते हुए कहा है कि वो 'कबीर सिंह' की सफलता से काफी खुश हैं और इसे एक फ्रेंचाइजी बनाने के मूड में हैं। भूषण कुमार ने कहा है कि 'कबीर सिंह' जैसा किरदार लाखों लोगों के दिलों के करीब है, ऐसे में इसे नई कहानी में यूज किया जाना चाहिए। भूषण कुमार के अनुसार, ‘मेरा ऐसा मानना है कि हमारी फिल्म कबीर सिंह सीरीज में तब्दील की जा सकती है। यह किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया है। यह बॉलीवुड के आइकॉनिक किरदारों में से एक है। हम इस किरदार का उपयोग एक नई कहानी में कर सकते हैं।’

भूषण कुमार ने इंटरव्यू में यह तो नहीं कहा है कि वो 'कबीर सिंह 2' की शूटिंग कब तक शुरू करेंगे लेकिन उन्होंने इतना जरूर पक्का कर दिया है कि उनकी टीम 'कबीर सिंह 2' की कहानी पर जल्द काम शुरू करेगी।

जर्सी फ्लॉप होने के बाद फिर खड़े हो रहे हैं शाहिद कपूर पर सवाल
फिल्म 'जर्सी' के फ्लॉप होने के बाद कलाकार शाहिद कपूर पर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं। कई लोग यह कह रहे हैं कि 'कबीर सिंह' एक तुक्का था, असल में शाहिद कपूर अपने दम पर हिट फिल्म डिलीवर नहीं कर सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए 'कबीर सिंह 2' एक करारा जवाब साबित हो सकती है। वैसे आप 'कबीर सिंह 2' देखना चाहते हैं या नहीं हमें कमेंट में जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/rLvHueM
https://ift.tt/el4YIna

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म