Vicky Kaushal और Tiger Shroff के जबड़े से Sidharth Malhotra ने निकाली Rohit Shetty की कॉप बेस्ड सीरीज !! जानें कब शुरू होगी शूटिंग
Sidharth Malhotra Play Lead Role in Rohit Shetty's Cop based web series: इस बात में कोई शक नहीं है कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बॉलीवुड इंडस्ट्री के सफल और फेमस निर्माताओं में से हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सूर्यवंशी' दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार हैं। इस कॉप ड्रामा में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अजय देवगन (Ajay Devgn), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) लीड रोल में दिखाई देंगी। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रोहित शेट्टी ने अब अपनी अपकमिंग कॉप बेस्ड वेब सीरीज के लिए कमर कस ली है।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ इस सीरीज को बनाने जा रहे हैं। इस सीरीज का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया, 'सिड और रोहित पिछले कुछ समय से एक इस वेब सीरीज को लेकर चर्चा कर रहे थे। ये सीरीज अगले साल से शुरू की जाएगी और इसका निर्देशन डेब्यू डायरेक्टर सुशांत प्रकाश द्वारा किया जाएगा। हालांकि यह एक कॉप-बेस्ड सीरीज है लेकिन दर्शकों को इसमें काफी कुछ अलग और नया देखने को मिलेगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले विक्की कौशल और टाइगर श्रॉफ में से किसी एक को कास्ट करने पर भी मेकर्स विचार कर रहे थे।
रोहित न केवल सीरीज का निर्माण करेंगे बल्कि शो रनर भी होंगे। रोहित इस सीरीज की स्क्रिप्ट और एक्शन सीन्स पर बारीकी से काम कर रहे हैं। इस सीरीज के अलावा सिद्धार्थ धर्मा प्रोडक्शन के साथ एक फिल्म भी कर रहे हैं। यह एक एरियल एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन पुष्कर ओझा और सागर अम्ब्रे ने कर रहे हैं। फिल्म की सारी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अभिनेता के पास इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित 'थैंक गॉड' और रोनी स्क्रूवाला प्रोडक्शन की 'मिशन मजनू' भी है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3boxOlH
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment