शादी के बाद इस स्टार कपल के पड़ोसी बनेंगे Vicky Kaushal-Katrina Kaif!! जानिए नाम
Vicky-Katrina to become Virat-Anushka's neighbour: बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ की शादी की खबरें इन दिनों हर ओर फैल रही हैं। सुनने में आ रहा है कि कटरीना कैफ इस दिसम्बर विक्की कौशल के साथ घर बसाने वाली हैं, जिसके लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अभी तक शादी की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि इन्होंने राजस्थान में सात फेरे लेने का फैसला किया है।
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक बड़े अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे, जिसकी तलाश पूरी हो गई है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल कुछ वक्त पहले मुंबई स्थित एक हाई राइज बिल्डिंग में फ्लैट देखने के लिए गए थे, जो इन्हें पसंद भी आ गया है। ये दोनों शादी के बाद यहीं पर अपना घर बसाएंगे।
आपको जानकर खुशी होगी कि इसी हाई राइज बिल्डिंग में बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री अपने पति के साथ रहती है। ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा हैं। अदाकारा अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद विराट कोहली के साथ इसी बिल्डिंग में घर लिया था। इसका मतलब साफ है कि विक्की-कटरीना शादी के बाद विराट-अनुष्का के पड़ोसी बन जाएंगे।
बताते चलें कि अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ आपस में काफी अच्छी दोस्त हैं। इन्होंने शाहरुख खान स्टारर 'जब तक है जान' और 'जीरो' साथ में ही की हैं। इन फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों खूब मस्ती करती थीं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान लोगों ने इनकी दोस्ती को नोटिस किया था। यूं तो जब किसी फिल्म में दो हीरोइनें होती हैं तो उनकी लड़ाइयों की खबरें आती हैं लेकिन अनुष्का-कटरीना की दोस्ती गहरी होने की खबरें आई थीं।
अदाकारा कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स नजर आएंगे। फिल्म सूर्यवंशी इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2ZwhGf5
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment