SHOCKING: Aryan Khan ने जेल से बाहर आते ही इंस्टाग्राम पर की ऐसी हरकत कि चिंता में करोड़ों फैंस

Aryan Khan deleted his Instagram Profile: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 30 अक्टूबर के दिन आर्थर रोड जेल से बाहर आ गए। आर्यन खान को एनसीबी ने ड्रग केस में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से शाहरुख खान अपने बेटे को जमानत दिलाने के लिए कोर्ट में केस लड़ रहे थे। आर्यन खान को जमानत दिलाने के लिए शाहरुख खान को मुकुल रोहतगी और सतीश मानशिंदे जैसे जाने-माने वकीलों की फौज खड़ी करनी पड़ी, जिसके बाद उनका बेटा जेल से बाहर आ पाया।

बीते वीकेंड जेल से बाहर आए आर्यन खान पर इस वक्त सभी की निगाहें हैं कि वो आने वाले दिनों में अपने माथे पर लगा ये धब्बा कैसे साफ करेंगे? अगर आर्यन खान की ताजा हरकत की बात करें तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा किया है कि हर कोई हैरान है। जो भी आर्यन खान का इंस्टाग्राम अकाउंट देख रहा है, वो परेशान है।

असल में आर्यन खान ने जेल से बाहर आते ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी प्रोफाइल पिक्चर डिलीट कर दी है। आर्यन खान की इस हरकत ने करोड़ों फैंस को परेशान कर दिया है। हर कोई कह रहा है कि जेल से आने के बाद आर्यन खान की हालत ठीक नहीं लग रही है, जिस कारण उन्होंने ये कदम उठाया है। आप आर्यन खान की इंस्टाग्राम प्रोफाइल नीचे देख सकते हैं…

Aryan Khan

बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी एक्सक्लूसिव जानकारी की मानें तो गौरी खान अपने बेटे आर्यन खान के लिए खास थेरेपी सेशन अरेंज करने वाली हैं। बीते कुछ दिनों में आर्यन के साथ जो चीजें हुई हैं, उनसे दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ना लाजमी है। गौरी अपने बेटे को दोबारा नॉर्मल करने के लिए हर संभव कदम उठाने का फैसला कर चुकी हैं। एक सूत्र ने हमें बताया है कि शाहरुख खान अब अपने बेटे पर कड़ी निगाह रखने की सोच रहे हैं ताकि आर्यन दोबारा ऐसे किसी मामले में ना फंस जाए।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3nPqQvT
https://ift.tt/2Y40v4j

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म