Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan की जमानत पर Piyush Mishra ने दिया रिएक्शन, बोले 'अपने-अपने बच्चों को संभालें...'
Aryan Khan Drug Case: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को एनसीबी ने कथित तौर पर ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था। शुक्रवार, 28 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने से पहले आर्यन खान को लगभग 3 हफ्तों तक आर्थर रोड जेल में रहना पड़ा। अब हाल ही में एक बातचीत में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पीयूष मिश्रा (Piyush Mishra) को पूरे मामले पर अपनी राय साझा करते हुए देखा गया था।
आर्यन खान को जमानत मिलने पर पीयूष मिश्रा ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि अपने बच्चों को संभालना सीखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मेरी प्रतिक्रिया क्या होगी? किया उसने, उसे जमानत मिल गई, बहार आ गया वो। अब शाहरुख खान जाने, उनका बेटा जाने या समीर वानखेड़े जाने। मुझे उससे क्या मतलब है? ठीक है हो गया। जो किया है वो भुगतेंगे आप। अपने बच्चों को संभालें, बस यही है।
मामले की बात करें तो, आर्यन खान को 3 अक्टूबर को मुंबई कोस्ट पर एक क्रूज शिप पर एनसीबी द्वारा छापेमारी करने के कुछ घंटे बाद हिरासत में ले लिया गया था। आर्यन खान को लगभग 3 सप्ताह से अधिक समय से सलाखों के पीछे रखा गया। उनकी जमानत याचिका भी दो बार अदालत ने खारिज कर दी थी। हालांकि गुरुवार, 28 अक्टूबर शाहरुख के परिवार के लिए नई उम्मीद की किरण लेकर आया क्योंकि बॉम्बे हाई कोर्ट ने आखिरकार 23 वर्षीय आर्यन खान को जमानत दे दी।
दुर्भाग्य से शुक्रवार शाम को जमानत की कागजी कार्रवाई में देरी के कारण स्टार-किड मुंबई की आर्थर रोड जेल से बाहर नहीं निकल सका। जेल अधिकारियों के मुताबिक अगर सभी जमानत के कागजात शाम 5.35 बजे तक जमा कर दिए जाते तो शाम 7 बजे तक रिहाई हो सकती थी। इससे पहले एएनआई ने ट्वीट किया था, ' आर्थर रोड जेल के अधिकारी ने बताया कि आर्यन खान को आज जेल से रिहा नहीं किया जाएगा। उसे कल सुबह रिहा कर दिया जाएगा।। अब इस स्टार किड को जेल से बाहर आने के लिए कल तक का इंतजार करना होगा।'
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3pPByoB
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment