SCOOP: Akshay Kumar की वजह से Katrina Kaif नहीं कर पा रही हैं Vicky Kaushal संग शादी का ऐलान!!

Katrina is not speaking about her wedding because of Akshay: बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ काफी लम्बे समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसा बताया जाता है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और इस साल दिसम्बर के महीने में शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी राजस्थान में होने वाली है, जिसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं।

कटरीना कैफ के फैंस इन खबरों को पढ़कर हैरान हैं और सोच रहे हैं कि वो शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ क्यों नहीं रही हैं। हमारे हाथ लगी जानकारी की मानें तो कटरीना कैफ अपने को-स्टार अक्षय कुमार की वजह से शादी का ऐलान नहीं कर पा रही हैं।

असल में कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म को दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार भी हैं, जो पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के ज्यादातर सीन्स अक्षय कुमार पर ही फिल्माए गए हैं, जिस कारण फिल्म के मेकर्स उन्हें प्रमोशन्स में आगे रख रहे हैं।

खबरें हैं कि अगर कटरीना कैफ फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज से पहले अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ देती हैं तो मीडिया का फोकस सूर्यवंशी और अक्षय कुमार से हटकर उन पर चला जाएगा। ऐसे में मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। शादी की चर्चाओं के चलते पहले ही लोग अक्षय कुमार से ज्यादा कटरीना कैफ के बारे में बातें कर रहे हैं, ऐसे में मेकर्स कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं।

फिल्म सूर्यवंशी कोरोना वायरस महामारी की वजह से अटकी पड़ी थी, जिसे दिवाली पर दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। फिल्म से बॉलीवुड और ट्रेन पंडितों को काफी सारी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि सूर्यवंशी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रहेगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3CsDKWC
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म