घोड़ी चढ़ने को तैयार Rajkummar Rao, Patralekhaa संग इस दिन लेंगे सात फेरे

Rajkummar Rao and Patralekhaa to marry in November: बॉलीवुड फिल्म स्टार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। सुनने में आ रहा है कि आखिरकार ‘स्त्री’ स्टार राजकुमार राव ने शादी के लिए मन बना लिया है। रिपोर्ट्स हैं कि राजकुमार राव अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekhaa) के साथ शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी गुपचुप शुरू भी हो चुकी है। सुनने में आया है कि फिल्म स्टार राजकुमार राव और पत्रलेखा नवंबर में शादी कर रहे हैं। ये दोनों 10, 11,12 नवंबर के दिन शादी करने वाले हैं। इसके लिए एक्टर और एक्ट्रेस ने निमंत्रण पत्र भी बंटवाने शुरू कर दिए हैं। जिसके लिए कुछ करीबी लोगों को न्यौते भेजे भी भेजे जा चुके हैं। इनकी शादी बेहद सिंपल तरीके से की जाने वाली है। जिसके लिए केवल करीबी और चुनिंदा लोगों को ही बुलाया जाने वाला है।

10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं राजकुमार राव-पत्रलेखा

बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा बीते 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यही नहीं, दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे संग लिव इन में रह रहे थे। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने रिश्ते को कभी मीडिया से नहीं छुपाया है। दोनों ही स्टार अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट भी होते हैं। दोनों फिल्म स्टार सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अब आखिरकार ये दोनों सितारे अब शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं।

इस फिल्म में साथ नजर आए थे राजकुमार राव और पत्रलेखा

फिल्म स्टार राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक साथ सिटी लाइट्स में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद से ही दोनों सितारों के बीच अफेयर की शुरुआत हो गई थी। तो क्या आप इन दोनों सितारों की शादी के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3nId1z7
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म