Katrina Kaif और Vicky Kaushal जिस होटल में शादी कर रहे हैं, उसमें एक रात बिताने के लिए खर्च करनी पड़ेगी साल भर की सैलरी
one Stay price of Vicky-Katrina wedding venue is insane: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबरें इन दिनों जोर-शोर से फैल रही हैं। इंडस्ट्री में इन दिनों केवल इन्हीं के बारे में चर्चा हो रही। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ इस साल दिसम्बर के महीने में राजस्थान में शादी करेंगे। विक्की-कटरीना ने राजस्थान के 700 साल पुराने सवाई माधोपुर फोर्ट में शादी करने का फैसला किया है। बॉलीवुड लाइफ ने बीते दिन आपको इस फोर्ट के अंदर की तस्वीरें दिखाई थीं और आज हम आपको बताएंगे कि इस होटल में रहने के लिए आपको अपनी जेब से कितने रुपये ढीले करने पड़ेंगे।
हमारे हाथ लगी जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर फोर्ट के अंदर एक रात बिताने के लिए आम आदमी को 77,000 की बुकिंग करनी पड़ेगी। जब इसमें सारे टैक्स जुड़ जाएंगे तो एक रात का खर्चा लगभग 90,000 के आसपास पहुंच जाएगा। यह एक सामान्य रूम का खर्चा है।
अगर बात स्पेशल रूम की करें तो सवाई माधोपुर फोर्ट के अंदर एक राजा मान सिंह सूट है। इसमें ठहरने के लिए 4.94 लाख रुपये की बुकिंग होती है। जब इसमें बाकी टैक्स जुड़ते हैं तो एक रात का खर्चा 5.8 लाख रुपये के करीब बैठता है। अगर यह कहा जाए कि विक्की-कटरीना जहां शादी कर रहे हैं, वहां ठहरने के लिए आम आदमी को अपनी साल भर की सैलरी खर्चनी पड़ेगी तो गलत नहीं होगा।
सवाई माधोपुर फोर्ट में रहने के कुछ फायदे भी हैं। यहां रहने पर होटल वाली सारी सुविधाएं तो मिलती ही हैं, इसके साथ-साथ फोर्ट के अंदर आप राजा-महाराजाओं की तरह जिंदगी का लुत्फ भी उठा सकते हैं। इस फोर्ट को सालों से संवारा गया है और कई चीजें आज भी वैसी ही हैं, जैसी 700 साल पहले हुआ करती थीं। जब आप यहां ठहरेंगे तो आपको समझ आएगा कि भारतीय राजा-महाराजा अपनी जिंदगी कितने शान से गुजारते थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3jOsRXQ
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment