Katrina Kaif से शादी की खबरों के बीच Vicky Kaushal ने शेयर की शानदार तस्वीर, लोग बोले- 'दूल्हा चमक रहा है'
बीते कुछ दिनों से एक्टर विकी कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी की खबरें आग की तरह फैल रही हैं। हाल ही में विकी और कैट की शादी के डेस्टिनेशन वेन्यू से जुड़ी खबरों ने फैंस का एक्साइटमेंट खासा बढ़ा दिया। खबरें आईं कि विकी और कटरीना कैफ सवाईमाधोपुर (राजस्थान) के 700 साल पुराने किले में शादी करने जा रहे हैं और इसके लिए सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। इसी बीच गुरुवार शाम को विकी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है।
विकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्होंने सफेद टीशर्ट और डेनिम जींस पहनी है। उनके चेहरे पर सूरज की रोशनी पड़ रही है और वे हंसते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर शेयर होने के बाद खासी वायरल हो रही है। लोग कमेंट में विकी कौशल को शादी के लिए अग्रिम बधाइयां देने में लगे हैं। विकी की स्माइल पर लोगों का दिल आ गया है। कमेंट में लोगों ने कई सारी बातें लिखी हैं। एक शख्स ने लिखा कि दूल्हा तो चमक रहा है। पहले आप विकी की ये लेटेस्ट तस्वीर देखिए...
तस्वीर शेयर करते हुए विकी ने लिखा कि गोल्डन ऑवर, सिल्वर लाइनिंग। इसके कमेंट में कई लोगों ने कमेंट किए हैं। एक शख्स ने लिखा है कि सुना है, शादी हो रही है। मुबारक हो। वहीं एक फैन ने लिखा कि शादी की खुशी समाए नहीं जा रही। एक और शख्स ने लिखा कि अब भाभी तो कटरीना ही चाहिए। आपको बता दें कि कैट और विकी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए सीरियस हैं और जल्द ही हमेशा के लिए एक-दूजे के साथी होना चाहते हैं। उनके फैंस भी दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। वैसे आप विकी और कैट की शादी के लिए कितने बेकरार हैं? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए...
देखें लोगों के कमेंट्सfrom News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3GtrxU9
https://ift.tt/3nFW6wZ
Comments
Post a Comment