INSIDE SCOOP: Aryan Khan मामले से सबक लेकर Shah Rukh Khan बढ़ाएंगे अपने बच्चों की निगरानी !!
आर्यन खान (Aryan Khan) को करीब 3 हफ्ते बाद गुरुवार (28 अक्टूबर) को जमानत मिली। वे शुक्रवार या शनिवार को जेल से बाहर आएंगे और अपने घर जाकर परिवार वालों से मिलेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से शाहरुख खान एंड फैमिली काफी खुश है। लाडले को बेल मिलने पर शाहरुख खान और गौरी खान तो इमोशनल होकर रोने लगे। अब आ रही खबरों की मानें तो आर्यन खान मामले से सबक लेकर शाहरुख खान जल्द ही बड़ा कदम उठा सकते हैं।
खबरें हैं कि आर्यन खान मामले से सबक लेकर शाहरुख खान अब से अपने बच्चों का ज्यादा ध्यान रखेंगे और अपने तीनों बच्चों पर पूरी नजर रखेंगे। इनसाइड सूत्रों की मानें तो शाहरुख खान नहीं चाहते हैं कि आगे से आर्यन खान जैसे विवाद दोबारा पैदा हो। इसलिए ऐहतियातन तौर पर वे अपने बच्चों को कड़ी निगरानी में रखने पर विचार कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर शाहरुख खान के तीनों बच्चों सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम खान को कड़ी निगरानी में रहना होगा। साथ ही शाहरुख खान ये भी चाहते हैं कि आगे से उनके बच्चे किसी भी तरह के विवाद में ना फंसें और आराम से बिना किसी परेशानी के अपनी ज़िंदगी जिएं।
वहीं अगर आर्यन खान केस की बात करें तो आर्यन खान केस में 28 अक्टूबर को शाहरुख के लाडले को बेल मिली है। वे शुक्रवार (29 अक्टूबर) शाम 5 बजे या फिर शनिवार को जेल से बाहर आएंगे। 2 अक्टूबर को गोवा जा रहे क्रूज से गिरफ्तार होने के बाद आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को ऑर्थर रोड जेल में रखा गया था। जमानत मिलने के बाद तीनों ही जेल से बाहर आएंगे और अपने परिवार वालों से मिलेंगे। वैसे आप शाहरुख खान के अपने बच्चों को कड़ी निगरानी में रखने के फैसले पर क्या राय रखते हैं? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3CqtPAF
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment