Exclusive: Gauri Khan ने Aryan Khan की वापसी के साथ दोस्तों के लिए खोले मन्नत के दरवाजे!!
Gauri Khan opens the Mannat's door to friends: आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान और गौरी खान के चेहरे से मुस्कुराहट चली गई थी। बेटे की चिंता में दोनों ने खाना पीना तक छोड़ दिया। खान परिवार के करीबी बताते हैं आर्यन खान मामले पर जब कोर्ट में सुनवाई होती थी, तो शाहरुख खान केवल कॉफी पीकर काम चलाते थे। शाहरुख खान और गौरी खान की हफ्तों लम्बी मेहनत 30 अक्टूबर के दिन रंग लाई और आर्यन खान को रिहाई मिल गई। आर्यन खान आज की रात अपने घर पर बिताएंगे।
जब आर्यन खान जेल में बंद थे, तब इंडस्ट्री के कई लोग शाहरुख खान और गौरी खान के घर जान चाहते थे। ये सभी किंग खान के परिवार का दर्द बांटना चाहते थे लेकिन शाहरुख ने ज्यादातर को घर आने से मना कर दिया। शाहरुख खान नहीं चाहते थे कि लोगों की भीड़ उनके घर पर लगे। इससे ना केवल मीडिया में चर्चाएं ज्यादा होती बल्कि घर पर मौजूद लोगों पर और भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता।
अब आर्यन खान घर आ चुके हैं। बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी ताजा रिपोर्ट की मानें तो गौरी खान ने अब मन्न्त के दरवाजे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए खोल दिए हैं। परिवार से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को जानकारी दी है कि गौरी खान और शाहरुख खान ने आर्यन खान के घर आने के बाद दोस्तों और परिवारवालों को घर आने की इजाजत दे दी है।
शाहरुख खान और गौरी खान जानते हैं कि लोगों को आर्यन की कितनी चिंता था। वो नहीं चाहते हैं कि उनकी वजह से आर्यन के शुभचिंतक उनसे दूर रहें। अब इंडस्ट्री के दोस्त मन्नत जा पाएंगे और खान परिवार को आर्यन की रिहाई बधाई दे सकेंगे। आर्यन खान की वापसी के साथ ही मन्नत में खुशियां लौट आई हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3pSpz9W
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment