Exclusive !! Aryan Khan पर पैनी नजर रखने की तैयारी में Shah Rukh Khan, रिहाई मिलते ही बेटे के लिए किया ये काम
Shah Rukh Khan to appoint personal bodyguard for Aryan Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने आखिरकार चैन की सांस ली है। ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की गिरफ्त में आए फिल्म स्टार शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान बीते दिन ही घर पहुंचे हैं। ड्रग्स मामले में एनसीबी की गिरफ्त में आए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट ने बमुश्किल जमानत दी है। जिसके बाद उन्हें जेल से निकले में भी पूरे 2 दिन लग गए। बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरूवार 28 अक्टूबर को आर्यन खान को 14 शर्तों के साथ जमानत दी थी। जिसके बाद कागजी कार्रवाई में देरी की वजह से आर्यन खान 30 अक्टूबर की सुबह मुंबई की आर्थर रोड जेल से बाहर निकल पाए।
अब घर लौटते ही सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान की सुरक्षा के लिए एक बड़ी तैयारी की है। परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए बताया कि किंग खान अपने निजी बॉडीगार्ड रवि सिंह की तरह ही अपने बेटे आर्यन खान के लिए भी एक निजी बॉडीगार्ड रखने की तैयारी में हैं। सूत्र ने कहा, 'शाहरुख खान बुरी तरह से हिल गए हैं। उन्हें लगता है कि चीजें इतनी बुरी नहीं होती अगर आर्यन खान के पास एक अपना निजी बॉडीगार्ड होता। जो उसका ध्यान रख सकता। जैसे कि रवि उनका रखता है। इसलिए अब शाहरुख खान आर्यन खान के लिए भी एक जल्दी ही निजी बॉडी गार्ड रखने की तैयारी में हैं। जिसके लिए वो एक नए बॉडी गार्ड को तलाश कर रहे हैं।'
इतना ही नहीं, अब से शाहरुख खान और गौरी खान अपने बेटे आर्यन खान को कुछ महीनों के लिए घर पर ही रखने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान और गौरी खान ने आर्यन खान के दोस्तों से मिलने, पार्टियों में हिस्सा लेने और नाइट-आउट पर बैन लगा दिया है।
बता दें कि शाहरुख खान का पर्सनल बॉडीगार्ड रवि सिंह बीते दिन मुंबई की आर्थर रोड जेल के बाहर आर्यन खान को लेने के लिए भी पहुंचा था। इस दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन को घर लाने के लिए कारों के एक बड़े काफिले के साथ पहुंचे थे। रवि सिंह ने इस दौरान बेहद मुस्तैदी से आर्यन खान को जेल से बाहर निकाला था। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3pU0hbd
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment