Exclusive: Aryan Khan की रिहाई के बाद काम पर लौटेंगे Shah Rukh Khan, Pathan से लेकर Tiger 3 के लिए कसी कमर
Shah Rukh Khan expected to return to the sets: आर्यन खान (Aryan Khan) की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) काफी परेशान थे। अभिनेता के बेटे आर्यन खान को 3 अक्टूबर को एनसीबी ने पकड़ा था और फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आर्यन खान आर्थर रोड जेल में 23 दिन बिताने के बाद 30 अक्टूबर को घर वापस पहुंचे। इसी के साथ मन्नत में एक बार फिर से खुशी की बहार आ गई। शाहरुख खान और उनकी फैमिली के खुशी की बात यह भी है कि अभिनेता अपना जन्मदिन बेटे आर्यन खान के साथ मनाएंगे, जो 2 नवंबर को है। यही नहीं 13 नवंबर को आर्यन खान का बर्थडे भी है, जिसे वे अपने खास अंदाज में सेलिब्रेट करेंगे। उनकी बेटी सुहाना खान भी पिता और भाई के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए जल्द ही इंडिया वापस आएंगी।
आर्यन खान के अरेस्ट होने के बाद मन्नत में काफी उथल-पुथल देखने को मिली। हालांकि अब आर्यन खान घर वापस आ गए हैं और शाहरुख खान भी काम पर वापस लौटने का मन बना रहे हैं। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान ने अपने कई प्रोजेक्ट्स को बीच में ही रोक दिया था। अब हमें पता चला है कि शाहरुख खान जल्द ही अत्ली की फिल्म 'लायन', वाईआरएफ की 'टाइगर 3' और 'पठान' के शेड्यूल में वापसी करेंगे।
एक सूत्र ने हमें बताया, 'जब से अदालत ने आर्यन को जमानत दी है, शाहरुख खान बेहद खुश हैं। अब वह बस इतना करना चाहते हैं कि अपने बच्चों को पास रखें और उनके साथ समय बिताएं। बीते महीने शाहरुख खान और उनकी फैमिली ने काफी कुछ झेला है। नवंबर के महीने में अभिनेता अपनी फैमिली के साथ समय बिताना चाहते हैं। यहां तक कि सुहाना भी जल्द ही इंडिया वापस आने वाली हैं।'
शाहरुख खान की वर्क कमिटमेंट्स के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, 'शेड्यूल स्थगित कर दिए गए थे लेकिन अभिनेता दिसंबर में सेट पर वापस आएंगे। वह पहले सलमान खान के साथ 'पठान' और 'टाइगर 3' के शेड्यूल को पूरा कर सकते हैं। इसके बाद शाहरुख अत्ली की फिल्म पर काम करना शुरू कर सकते हैं।'
सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि अपकमिंग शेड्यूल्स में शाहरुख विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। इसलिए वह अपना अधिकांश समय अपने परिवार के साथ पूरे नवंबर में बिताना चाहते हैं।' सूत्र ने यह भी बताया कि शाहरुख खान नवंबर में कोई शूटिंग नहीं करेंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3CyQ0om
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment