Entertainment News Of The Week: Aryan Khan आए जेल से बाहर और दुनिया से विदा हुए Puneeth Rajkumar, यहां पढ़ें बीते हफ्ते की सबसे बड़ी खबरें

Entertainment News Of The Week: बॉलीवुड लाइफ की खास वीकली रिपोर्ट में हम आपको हफ्ते भर की वे सबसे बड़ी खबरें बताते हैं जिन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खासी सुर्खियां बटोरी हों। ये हफ्ता एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा है। इस हफ्ते में काफी कुछ घटा जिसने जमकर सुर्खियां बटोरीं। फिर वो कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत कुमार का निधन रहा हो या फिर आर्यन खान को बेल मिलने की खबर हो। हमारी इस खास रिपोर्ट में जानिए बीते हफ्ते की सबसे बड़ी खबरें...

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन

बीते हफ्ते की सबसे बड़ी खबर यही रही। 46 साल की उम्र में कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। 29 अक्टूबर (शुक्रवार) को जिम करते हुए उन्हें हार्ट अटैक आया और पुनीत इस दुनिया से विदा कह गए। उनके जाने से हर कोई स्तब्ध रह गया और पूरी सिनेमा इंडस्ट्री सदमे में चली गई। शनिवार (30 अक्टूबर) को पुनीत का अंतिम संस्कार किया गया जिसमें हजारों की संख्या में फैंस जमा हुए। देखें वायरल वीडियो...

जेल से रिहा हुए आर्यन खान

बीते हफ्ते की दूसरी सबसे बड़ी खबर यही रही कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को क्रूज ड्रग केस में रिहाई मिल गई। गुरुवार (28 अक्टूबर) को आर्यन खान को मुंबई हाई कोर्ट ने बेल दी और उसके बाद वे शनिवार (30 अक्टूबर) को जेल से बाहर आए। जेल से बाहर आने के मौके पर शाहरुख एंड फैमिली काफी खुश दिखी। शाहरुख के घर मन्नत के बाहर हजारों की संख्या में फैंस खड़े रहे। साथ ही सोशल मीडिया पर भी आर्यन और शाहरुख फैंस के जमावड़ा रहा। देखें वीडियो...

दिग्गज एक्टर यूसुफ हुसैन का निधन

बीते हफ्ते में एंटरटेनमेंट में कई बड़े झटके लगे। बीते हफ्ते में जाने माने फिल्म और टीवी एक्टर यूसुफ हुसैन ने भी दुनिया को विदा कह दिया। यूसुफ का निधन शनिवार (30 अक्टूबर) तड़के हुआ। वे 76 साल के थे और कोरोना संक्रमित थे। उनके निधन पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री काफी दुखी नजर आई। उनके दामाद हंसल मेहता ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने ससुर को श्रद्धांजलि दी। हंसल मेहता ने लिखा कि आज वे अनाथ हो गए हैं। देखें हंसल मेहता का पोस्ट...

शहनाज गिल का गाना रिलीज

एक्ट्रेस, मॉडल और बिग बॉस 14 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का नया गया तू यहीं है (Tu Yaheen Hai) शुक्रवार (29 अक्टूबर) को रिलीज हुआ। इस गाने को शहनाज ने अपनी आवाज दी और ये गाना शहनाज ने अपने सबसे खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की याद में गाया है। इस गाने के जरिए शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को श्रद्धांजलि दी है। गाना काफी इमोशनल है और इसे सुनकर फैंस रोने लगे। गाना यूट्यूब पर पहले नम्बर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। आप भी देखिए शहनाज का ये गाना...

विकी और कैट की शादी का वेन्यू तय!!

बीते हफ्ते खबर आई कि विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इसी साल दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। इसके बारे में खबरें तो पहले से आ रही थीं लेकिन बीते हफ्ते दोनों की शादी के वेन्यू के बारे में खबरें आईं। खबरें ऐसी थीं कि विकी और कैट 700 साल पुराने किले में शादी करेंगे। ये किला राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित है। इस 700 साल पुराने किले में ही विकी और कटरीना ने शादी करने का प्लान बनाया है। इस खबर के आने के बाद फैंस खोज खोजकर किले के बारे में पढ़ने लगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3jUwtrc
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म