Entertainment News of The Week: Aryan Khan के मन्नत पहुंचते ही Suhana ने पैक किया सामान, Akasa Singh की हुई Bigg Boss 15 से छुट्टी

Entertainment News of The Week: मनोरंजन की दुनिया में आज कई सारी खबरों ने इंटरनेट जगत को हिला दिया। सबसे ज्यादा चर्चा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की घर वापसी को लेकर रही। जब आर्यन खान करीब 28 दिन बाद जेल से निकल कर अपने घर मन्नत लौटे। यहां देखें दिन भर की टॉप 5 खबरें।

सुहाना खान ने शुरू की घर लौटने की तैयारी

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) आज जेल से निकलकर अपने घर मन्नत पहुंच चुके हैं। इस बीच खबरें सामने आ रही हैं कि आर्यन खान के घर लौटते ही उनकी बहन सुहाना खान (Suhana Khan) घर लौटने की तैयारी कर रही हैं। खबरें हैं कि वो जल्दी ही अमेरिका से इंडिया लौट सकती हैं।

पत्रलेखा से शादी रचाएंगे राजकुमार राव

फिल्म स्टार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) जल्दी ही शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्टार राजकुमार राव और पत्रलेखा इसी साल नवंबर में शादी करने वाले हैं।

रविवार को होगा पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार

कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का अंतिम संस्कार अब रविवार को होगा। दिवंगत फिल्म अभिनेता के अंतिम संस्कार की मृत्यु बीते दिन हार्ट अटैक से हुई थी। जिसके बाद फिल्म स्टार का आज अंतिम संस्कार होना था। मगर उनकी बेटी के अमेरिका से बैंग्लुरू नहीं पहुंच पाने की वजह से दिवंगत अभिनेता का अंतिम संस्कार नहीं हो सका।

बिग बॉस 15 से हुई अकासा सिंह से छुट्टी

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के आने वाले एपिसोड में इस बार घर से बेघर होने वाली सदस्य अकासा सिंह (Akasa Singh) हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक सिंगर अकासा सिंह इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगी।

बिग बॉस 15 के टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट आई सामने

बीते हफ्ते के बिग बॉस 15 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है। रेटिंग एजेंसी ऑरमेक्स मीडिया ने बीते हफ्ते की टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट रिलीज कर दी है। जिसमें बीते हफ्ते टॉप पोजिशन एक बार फिर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) आई हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3bpY5Qp
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म