Entertainment News of The Day: फिक्स हुई Ankita Lokhande-Vicky Jain की शादी की तारीख, Bigg Boss 15 में तेजस्वी पर फूटा सलमान खान का गुस्सा
Entertainment News of The Day: मनोरंजन जगत में आज दिन भर कई खबरें छाई रहीं। फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रिहाई के बाद उनकी मन्नत से पहली झलक वीडियो के जरिए सामने आई थी। जबकि इसके अलावा शाहरुख खान ने अब आर्यन खान की सलामती के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा अदाकारा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी की खबर ने भी इंटरनेट की दुनिया हिला दी है। यहां देखें दिन भर की 5 बड़ी खबरें।
Shah Rukh Khan ने शुरू की Aryan Khan के लिए बॉडीगार्ड की तलाश
फिल्म स्टार शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान के घर लौटते ही उनके लिए बॉडीगार्ड की तलाश शुरू कर दी है। बॉलीवुड लाइफ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक किंग खान अपने निजी बॉडीगार्ड रवि सिंह की तरह ही आर्यन खान के लिए पर्सनल बॉडीगार्ड रखने वाले हैं। इसके अलावा वो उनके घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगाएंगे।
इस दिन शादी करेंगे Ankita Lokhande और Vicky Jain
टीवी सीरियल स्टार अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जल्दी ही शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें दोनों सितारे दिसंबर में शादी करेंगे। इतना ही नहीं, इनकी शादी की तारीख भी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सितारे 12,13,14 दिसंबर के दिन शादी करेंगे।
Bigg Boss 15 में तेजस्वी प्रकाश पर फूटा सलमान खान का गुस्सा
इधर, बिग बॉस 15 के आने वाले वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान का गुस्सा तेजस्वी प्रकाश पर फूटने वाला है। तेजस्वी प्रकाश को सलमान खान बुरी तरह फटकार लगाएंगे। इसकी झलक मेकर्स ने एक प्रोमो के जरिए दिखाई है।
राजकीय सम्मान के साथ विदा हुए Puneeth Rajkumar
दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस मौके पर पुनीत राजकुमार की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए थे।
Urfi Javed की बोल्ड फोटोज ने हिलाया इंटरनेट
एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट उर्फी जावेद इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। टीवी सीरियल स्टार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। यहां देखें फोटोज।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3pTj46P
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment