Aryan Khan की रिहाई से थम गई सड़क की रफ्तार, ट्रैफिक जाम का वीडियो देख लोगों ने निकाला गुस्सा
Netizens slam for huge traffic outside Arthur Road Jail during Aryan Khan release: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को आखिरकार जमानत मिल गई और वो मुंबई की आर्थर रोड जेल से निकल कर अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं। इस बीच फिल्म स्टार शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर बंगले का भारी हुजूम देखने को मिला। फिल्म स्टार किंग खान के डाई हार्ड फैंस इस मौके पर उनके घर के बाहर पहुंचकर ढोल नगाड़ों से आर्यन खान का स्वागत करते दिखे। यही नहीं, आर्यन खान की रिहाई की वक्त आर्थर रोड जेल के बाहर भी कुछ ऐसा ही माहौल था। फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रिहाई की वजह से जेल के बाहर भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
आर्यन खान की रिहाई के लिए शाहरुख खान की गाड़ियों का बड़ा काफिला पहुंचा था। जिसकी वजह से जेल के बाहर की सड़क की रफ्तार थम गई। इस दौरान वहां काफी ट्रैफिक जाम हो गया और लोग परेशान अपनी बाइक-स्कूटर पर सवार रास्ता क्लियर होने का इंतजार करते दिखे। ये वीडियो अब इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग आर्यन खान की रिहाई की वजह से जेल के बाहर लगी भारी भीड़ पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
इस वीडिया पर कमेंट करते हुए एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, 'देखो कैसे आम जनता इन लोगों की वजह से परेशान हो रही है। लाखों लोगों के लिए पुलिस का इंतजाम नहीं है, पुलिस सिर्फ 4 करप्ट लोगों के लिए ही है।' तो कुछ लोग बिना हेलमेट बाइक-स्कूटर पर सवार लोगों को हेलमेट पहनने की नसीहत देते दिख रहे हैं। जबकि कुछ इंटरनेट यूजर्स ने इस तरह के स्वागत के खिलाफ बात रखते हुए लिखा, 'कोई मेडल जीत कर आया है क्या।' यहां देखें कमेंट्स।
रोशनी से जगमगाया मन्नत
फिल्म स्टार शाहरुख खान और गौरी खान ने अपने बेटे आर्यन खान के घर पहुंचने से पहले ही घर को रोशनी से सजाया था। मन्नत में जश्न की ये तस्वीरें बीते दिन खूब वायरल हुई थीं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2ZAcYNo
https://ift.tt/3jMEONx


Comments
Post a Comment