Aryan Khan की रिहाई का जश्न मनाने वाले पर बरसे लोग, बोले ‘ओलंपिक मेडल जीतकर नहीं...’
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लाडले आर्यन खान (Aryan Khan) के जेल से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी राय रख रहे हैं। जहां शाहरुख खान और आर्यन खान के फैंस काफी एक्साइटेड हैं तो वहीं कुछ लोग आर्यन खान की बेल को इतनी तवज्जो दिए जाने के खिलाफ नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि आर्यन खान को एक सुपरस्टार का बेटा होने का फायदा मिला है। यही वजह है कि उनकी बेल याचिका पर आए दिन सुनवाई होने लगी। आम कैदियों के लिए ये सुविधा नहीं है।
कई लोगों ने कहा कि ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को भी इस तरह का सम्मान नहीं मिला था जैसा कि आर्यन खान के जेल से बाहर आने के बाद उन्हें मिल रहा है। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि आर्यन खान को लेकर लोग इस कदर पगला रहे हैं कि मानो वो ड्रग केस में बेल पर नहीं बल्कि ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर वापस आ रहा हो। देखिए लोगों के रिएक्शनंस...
अच्छा लौंडा गोल्ड मेडल ले के आया है जो उसके स्वागत की तैयारी हो रही है।?
— Piyush Kumar Singh (@PiyushKumar_S) October 30, 2021
इतने खाली लोग भी हैं अपने भारत में कि किसी कलाकार के बेटे के जेल से छूटने पर उसके घर के बाहर खड़े रहते हैं
?
— Nachiketa Jitender khurana (@iJKhurana) October 30, 2021
Call it Tamasha or celebration.. this is what it is !! #AryanKhan’s welcome at Mannat. This is @iamsrk’s power. pic.twitter.com/cdBe8xuGRp
— Rohit Khilnani (@rohitkhilnani) October 30, 2021
??? pic.twitter.com/qosfyc0w7l
— Professor ngl राजा बाबू ?? (@GaurangBhardwa1) October 30, 2021
Very sad day due to money criminals are getting bail. @iamsrk @republic
— Akash Kapoor (@akashkapoor1002) October 30, 2021
भारत को T20 विश्वकप में शानदार जीत दिलाकर घर लौट रहे आर्यन खान का हो रहा दमदार स्वागत ।फैंस बिना पैसे और दारू के लालच के आए हैं स्वागत करने ।
पिता शाहरूख खान को है आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद।#AryanKhanDrugCase#Aryankhan#AryanBailTruth pic.twitter.com/0kA08WEwOH
— Naman sanatani 77 (@77Sanatani) October 30, 2021
आर्यन खान आर्थर रोड अलिम्पिक्स में गोल्ड जीत देश का नाम रौशन कर घर पहुँचे, लोगों में उत्साह का माहौल।????????@iamsrk
— Rajababu parihar ?????? (@rajababuparihar) October 30, 2021
आपको बता दें कि आर्यन खान को 2 अक्टूबर की रात मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर हो रही रेव पार्टी से अरेस्ट किया गया था। आर्यन खान के साथ मुनमुन धामेचा, अरबाज सेठ मर्चेंट समेत कुल 8 लोगों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 7 अक्टूबर को उन्हें ऑर्थर रोड जेल में शिफ्ट किया गया। पिछले करीब 30 दिनों में कई बार आर्यन की बेल याचिका पर सुनवाई हुई। सेशंस कोर्ट ने आर्यन की बेल याचिका खारिज कर दी। इसके बाद शाहरुख और आर्यन खान की लीगल टीम ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की जहां पर आर्यन खान की पैरवी देश के नामी वकील और पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने की थी। यहां से गुरुवार (28 अक्टूबर) को आर्यन खान को बेल मिली और वे 30 अक्टूबर (शनिवार) को करीब 27 दिन बाद जेल से बाहर आए। देखें आर्यन खान की रिहाई का वीडियो...
#WATCH Aryan Khan released from Mumbai's Arthur Road Jail few weeks after being arrested in drugs-on-cruise case pic.twitter.com/gSH8awCMqo
— ANI (@ANI) October 30, 2021
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3pNoe48
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment