कहीं शहनाई तो कहीं हनुमान चालीसा, Aryan Khan की रिहाई पर मन्नत के बाहर हो रहा जबरदस्त जश्न
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) शनिवार को जेल से बाहर आएंगे। वे 7 अक्टूबर से मुंबई स्थित ऑर्थर रोड जेल में बंद थे। इसके बाद कई बार आर्यन की बेल याचिका पर सुनवाई हुई लेकिन हर बार उनकी बेल याचिका लटक गई। गुरुवार (28 अक्टूबर) को उन्हें बेल दी गई और शनिवार (30 अक्टूबर) को वे जेल से बाहर आएंगे। ये मौका शाहरुख एंड फैमिली के साथ-साथ किंग खान के फैंस के लिए भी खुशी का मौका है। आर्यन खान के रिहा होने के मौके पर लोगों ने जमकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मन्नत के बाहर हजारों की संख्या में फैंस जुड़ना शुरू हो गए हैं। वहीं कई फैंस तो मन्नत के बाहर कुछ हटके कर रहे हैं। एक फैन तो शहनाई लेकर मन्नत के बाहर आ गया और वहां 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाने की धुन निकालने लगा। शाहरुख के इस सुपरफैन को देखकर हर कोई इस सुपरफैन की तारीफ करने लगा। वहीं हर कोई SRK के इस फैन को अपने मोबाइल में कैद करने लगा। देखिए फैन का ये वीडियो....
Taiyari shuru, straight from #Mannat ???#WelcomeHomeAryanKhan #ShahRukhKhan #TeamShahRukhKhan #AryanKhan pic.twitter.com/ENrEan3B4F
— Team Shah Rukh Khan ⚡️ (@teamsrkfc) October 30, 2021
इसके अलावा शाहरुख के घर के बाहर एक और फैन दिखा जो कि घर के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा है। उसके आसपास लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई है। फैन का कहना है कि आज वो काफी खुश है और आर्यन खान की रिहाई के मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा है। आपको बता दें कि 2 अक्टूबर की रात ड्रग जांच एजेंसी ने आर्यन खान को एक क्रूज पर चल रही पार्टी से अरेस्ट किया था। आर्यन के साथ-साथ एजेंसी ने मुनमुन धामेचा और अरबाज सेठ मर्चेंट को भी अरेस्ट किया था। इसके बाद से वे मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में बंद थे। करीब 3 हफ्ते जेल में रहने के बाद उन्हें बेल मिली है। वैसे आप आर्यन को बेल मिलने पर कैसा महसूस कर रहे हैं? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/315miJQ
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment