Aryan Khan के मन्नत लौटते ही सुहाना खान ने मनाया जश्न, गर्ल्स गैंग संग की पार्टी
Aryan Khan's Sister Suhana Khan had party in New York: बॉलीवुड फिल्म स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) इस वक्त अमेरिका में हैं। आर्यन खान (Aryan Khan) के एनसीबी की गिरफ्त से छूटने के बाद ही लगातार खबरें सामने आ रही हैं कि सुहाना खान जल्दी ही इंडिया लौट सकती हैं। बीते दिन ही बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान को जेल से छुड़ाकर मन्नत लेकर पहुंचे थे। ड्रग्स केस में एनसीबी की गिरफ्त में आए आर्यन खान को बमुश्किल बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिली है। इससे पहले दो बार सेशन्स कोर्ट आर्यन खान की जमानत याचिका को रद्द कर चुका था। जाहिर है ऐसे में आखिरकार आर्यन खान की रिहाई मन्नत में जश्न का मौका लेकर सामने आई है।
इधर, अपने भाई आर्यन खान के मन्नत लौटते ही उनकी बहन सुहाना खान ने भी अपने दोस्तों के साथ अमेरिका में जश्न मनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीर तो इसी बात का इशारा देती है। सामने आई इस तस्वीर में सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ चिल करती हुईं दिख रही हैं। तस्वीर में सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ हैलोवीन 2021 की पार्टी एन्जॉय कर रही हैं। इस फोटो को सुहाना खान के फैन क्लब पर पोस्ट किया गया है। जिसमें कैप्शन है, 'उनकी नई फोटो काफी दिनों बाद मिली।' इस तस्वीर में सुहाना खान के चेहरे पर खुशी की चमक साफ दिख रही है। ये तस्वीर आप यहां देख सकते हैं।
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से सुहाना खान भी सोशल मीडिया से दूर हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ अपनी मां गौरी खान और माता-पिता की एनिवर्सिरी के दिन ही पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। अब जब आर्यन खान अपने घर मन्नत लौट चुके हैं तब जाकर शाहरुख खान के घर में रोशनी जगमगाई है। सुनने में आ रहा है कि अब जल्दी ही सुहाना खान भी इंडिया लौटने की तैयारी कर रही हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3mtfYnK
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment