Aryan Khan के जेल से रिहा होते ही खुशी से झूम उठे फैंस, बोले 'हमारा प्रिंस बाहर आ गया...'

Aryan Khan Released From Arthur Road Jail: मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स मामले में 23 दिनों तक आर्थर रोड जेल रहने के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को 30 अक्टूबर की सुबह रिहा कर दिया गया। इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी रिहा कर दिया गया है। जेल अधिकारियों ने शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे जमानत आदेश की जांच की, जिसके बाद वे आर्यन को रिहा करने के लिए आगे बढ़े।

एएनआई ने ट्विटर पर जानकारी दी कि आर्यन की रिहाई की प्रक्रिया आज सुबह पूरी कर ली गई। एक ट्वीट में लिखा है, 'मुंबई के आर्थर रोड जेल अधिकारी के बताया कि आर्यन खान की रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।' शनिवार की सुबह शाहरुख अपनी टीम के साथ आर्यन की रिहाई के बाद बेटे लेने के लिए आर्थर रोड जेल के लिए रवाना हुए थे। मीडिया और फैंस की भीड़ के बीच आर्यन को बाहर निकालने के लिए शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि को जेल में घुसते देखा गया। CNN News18 के मुताबिक, आर्यन को लेने के लिए शाहरुख जेल नहीं गए थे। सिर्फ उनके बॉडीगार्ड ही गए थे। रिपोर्ट में आगे खुलासा हुआ कि शाहरुख के अपनी लीगल टीम के साथ चर्चा करने के बाद फोर सीजन्स होटल में रुकने की संभावना है। आर्यन खान के बाहर आने के बाद उनके फैंस ट्विटर पर तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। आइए डालें एक नजर-

आर्यन खान के जेल से रिहा होने के बाद फैंस काफी खुश हैं। वे लंबे समय से आर्यन खान की रिहाई की प्रार्थना कर रहे थे। शुक्रवार को जूही चावला को सेशन कोर्ट में आर्यन के जमानती मुचलके पर हस्ताक्षर करते हुए देखा गया था। आर्यन को कुछ शर्तों पर जमानत दी गई है, जिसमें 1 लाख रुपये का भुगतान करना, पासपोर्ट सरेंडर करना, सह-आरोपियों से संपर्क नहीं करना, एनसीबी कार्यालय का साप्ताहिक दौरा और भी कई शर्तें शामिल हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन का प्रतिनिधित्व करने वाली कानूनी टीम में पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी, सतीश मानेशिंदे और अमित देसाई शामिल थे। आर्यन को जमानत मिलते ही शाहरुख ने राहत की सांस ली।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3katXNZ
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म