आज की रात भी जेल में काटेंगे Aryan Khan, रिहाई में फंसा ये पेंच

Shah Rukh Khan's son Aryan Khan will not come out of the Jail, Read Details: शाहरुख खान और आर्यन खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। मुंबई क्रूज ड्रग केस में करीब 3 हफ्तों तक जेल में रहने के बाद शुक्रवार (29 अक्टूबर) शाम आर्यन खान को जेल से बाहर आना था। हालांकि आखिर में आकर पेंच फंस गया और आर्यन खान की रिहाई एक दिन और खिंच गई। गुरुवार (28 अक्टूबर) को आर्यन खान को बेल दी गई और शुक्रवार शाम उन्हें ऑर्थर रोड जेल से रिहा किया जाना था लेकिन बेल ऑर्डर समय पर नहीं पहुंचने के कारण उन्हें रिहा नहीं किया जा सका। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आर्यन खान का बेल ऑर्डर शाम 5.30 बजे तक जेल अधिकारियों के पास नहीं पहुंच पाया। ऐसे में आर्यन खान को जेल अधिकारियों ने रिहा नहीं किया।

कुछ समय पहले ही बॉलीवुड अदाकारा जूही चावला ने कोर्ट में आर्यन के बेल बॉन्ड पर साइन किए थे। जिसके बाद आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे आर्थर रोड जेल के लिए रवाना हुए थे। सतीश मानशिंदे को जेल पहुंचने में थोड़ी देर हो गई। बताया जा रहा है कि जेल अधिकारियों ने बेल ऑर्डर के लिए थोड़ी देर इंतजार भी किया।

देखें एएनआई का ट्वीट-

इंतजार के बाद भी आर्यन खान की बेल के कागज जेल अधिकारियों के पास नहीं पहुंचे। आर्थर रोड जेल के सुपरिंटेंडेट नितिन वायाचाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया, बेल ऑर्डर को जेल में लगे जमानत बॉक्स में डालना होता है। इसे मेल नहीं किया जा सकता। किसी की रिहाई के लिए हार्ड कॉपी का पास होना बहुत जरूरी है।

देखें शाहरुख खान का वीडियो-

आर्यन खान की रिहाई से पहले आर्थर रोड जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। आर्यन खान की रिहाई की वजह से मीडिया और बाकी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। कुछ देर पहले ही शाहरुख खान को भी मन्नत से बाहर जाते हुए देखा गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि शाहरुख खान अपने बेटे को लेने जा रहे हैं। हालांकि बेटे से मिलने के लिए शाहरुख खान को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3nEtLY0
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म