Aryan Khan से मिलने के लिए बेकरार हैं बहन Suhana Khan, फ्लाइट पकड़कर रातों रात आएंगी भारत !!
शनिवार का दिन शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एंड फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आया। करीब 28 दिन जेल में बिताकर आखिरकार खान परिवार के लाडले आर्यन खान (Aryan Khan) घर आए। वे 2 अक्टूबर को एनसीबी की गिरफ्त में आए थे और फिर 7 अक्टूबर को उन्हें ऑर्थर रोड जेल में शिफ्ट किया था। गुरुवार (28 अक्टूबर) को आर्यन खान को बेल मिली और फिर शनिवार (30 अक्टूबर) को उन्हें करीब 11 बजे जेल से रिहा किया गया। अब खबरें आ रही हैं कि इस खुशी के मौके पर आर्यन की बहन और शाहरुख की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) भी शामिल होना चाहती हैं।
खबरें आ रही हैं कि सुहाना खान जल्द से जल्द भारत आने के लिए फ्लाइट पकड़ेंगी। वे अपने भाई से मिलने के लिए बेकरार हैं। इसके लिए सुहाना ने रातों-रात भारत वापस आने का प्लान बना लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना खान पहले नवंबर के पहले हफ्ते में न्यूयॉर्क से भारत वापस आने वाली थीं लेकिन सुहाना के घरवालों ने उन्हें भारत आने से मना कर दिया था। शाहरुख ने सुहाना से कहा कि इस कठिन समय में वे जल्दबाजी ना करें और वहीं रहें। शाहरुख नहीं चाहते थे कि आर्यन खान केस का प्रभाव अबराम और सुहाना की लाइफ पर पड़े।
आपको बता दें कि सुहाना खान न्यूयॉर्क में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। वहां से वे अपने फैंस के लिए कई सारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और जब आर्यन खान को बेल मिली थी तो भी सुहाना ने भाई के साथ कई पुरानी तस्वीरें शेयर की थीं। आर्यन खान के जेल जाने के बाद से ही सुहाना खान खासी परेशान थीं और वे लगातार अपने परिवार के संपर्क में थीं। वे हर घंटे अपने पैरेट्ंस को फोन कर आर्यन खान के बारे में हालचाल ले रही थीं। इसी बीच अब उनकी वापसी की खबर खान परिवार के लिए परफेक्ट दीवाली लेकर आएगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3nI89dh
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment