Aryan Khan को जमानत मिलते ही लौटी Suhana Khan के चेहरे की हंसी, शेयर की सालों पुरानी तस्वीर
Suhana Khan first reaction on Aryan Khan bail: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत की खबर से पूरे बॉलीवुड में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर सभी कलाकार शाहरुख खान को बधाई भरे संदेश भेज रहे हैं और कोर्ट के फैसले को सच्चाई की जीत बता रहे हैं। आर्यन खान की गिरफ्तारी की वजह से खान परिवार में निराशा का माहौल था, जो कोर्ट के फैसले के बाद जश्न में तब्दील हो चुका है। घरवालों के साथ-साथ शाहरुख खान के फैंस में भी खुशी का माहैल हौ और किंग खान के कुछ फैंस मन्नत के बाहर जश्न मना रहे हैं।
अगर घर खान परिवार के लोगों की बात करें तो वो कोर्ट के फैसले से बहुत ही खुश हैं। आर्यन खान की बहन सुहाना खान ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की है। सुहाना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सालों पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो और आर्यन खान साथ नजर आ रहे हैं। सुहाना के द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर बचपन की है, जिसमें वो और आर्यन अपने पिता शाहरुख के साथ खेलते दिख रहे हैं। सुहाना खान की यह तस्वीर देखकर समझा जा सकता है कि वो अपने भाई से मिलने के लिए कितनी बेताब हैं।
29 अक्टूबर को जेल से रिहा हो सकते हैं आर्यन खान
आर्यन खान मामले में कोर्ट ने 28 अक्टूबर को फैसला सुना दिया है लेकिन उनकी रिहाई 29 अक्टूबर को ही हो पाएगी। कोर्ट डिटेल्ड आदेश जारी करेगा, जिसके बाद आर्यन खान को कोर्ट से जमानत मिलेगी। जब तक कोर्ट लिखित रूप से आदेश जारी नहीं कर देता है, तब तक आर्यन खान को जेल में ही रहना पड़ेगा।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3pIMwfH
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment