Aryan Khan की याद में भूखे रहने लगे थे Shah Rukh Khan, ज्यादा कॉफी पीने से गिरने लगा था स्वास्थ्य

गुरुवार को आर्यन खान (Aryan Khan) को जमानत मिल गई और ये खबर सुनकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का पूरा परिवार बहुत खुश है। शाहरुख को अपने बर्थडे से पहले ही बर्थडे गिफ्ट मिल गया। 25 दिन जेल में रहने के बाद शाहरुख के लाडले आर्यन खान को जमानत मिली। करीब 3 हफ्ते जेल में रहने के बाद आर्यन खान जेल से बाहर आएंगे। इस पूरे समय के दौरान शाहरुख और गौरी खान खासे परेशान रहे। शाहरुख खान का हाल तो बेहद खराब था। इस बारे में आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने जानकारी दी।

मुकुल ने एक टीवी चैनल को बताया कि इस पूरे मामले के दौरान शाहरुख खान खासे चिंता में थे। इस दौरान शाहरुख ने अपने सारे प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को पीछे छोड़ दिया और अपनी लीगल टीम के साथ लगातार टच में रहे। मुकुल रोहतगी ने बताया, 'शाहरुख को देखकर लग रहा था कि उन्होंने कई दिनों से सही तरह से खाना नहीं खाया है। उन्होंने बस कॉफी ही पी है। उनके चेहरे से साफ पता चल रहा था कि इस मामले से शाहरुख का स्वास्थ्य खासा प्रभावित हुआ है।' शाहरुख खान ट्राइडेंट होटेल में रह रहे थे जहां मुकुल रोहतगी भी आते जाते रहते थे।

बेल मिलने के बाद आर्यन खान शुक्रवार या फिर शनिवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। गौरी और शाहरुख अपने बेटे को लेने जेल जा सकते हैं या फिर शाहरुख अपनी मैनेजर पूजा ददलानी और बॉडीगार्ड को बेटे की रिहाई पर भेज सकते हैं। बीते 10 दिनों से गौरी खान का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहा है। उनके करीबियों ने बताया कि जब भी वो अपने दोस्तों से बात करतीं तो वे रोने लग जातीं। वैसे आपका आर्यन खान के ड्रग मामले पर क्या सोचना है? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए और यहां देखिए आर्यन खान की बेल के बाद सामने आई शाहरुख की पहली तस्वीर...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3pNi049
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म