Aryan Khan को बेल मिलते ही Shah Rukh Khan को इन तीन दोस्तों ने किया फोन
करीब 3 हफ्ते जेल में रहने के बाद गुरुवार को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को जमानत मिली। वे शुक्रवार शाम या फिर शनिवार को जेल से बाहर आएंगे। इस खबर के आने से शाहरुख खान एंड फैमिली को राहत मिली है। जैसे ही आर्यन को बेल मिली तो खबर सुनकर शाहरुख खान रोने लगे। सिर्फ शाहरुख ही नहीं गौरी खान भी काफी इमोशनल हो गईं। अब आ रही खबरों की मानें तो आर्यन को बेल मिलते ही शाहरुख के पास कई स्टार्स ने फोन किया।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख के परिवार के एक करीबी ने पोर्टल को बताया कि आर्यन की बेल की खबर आते ही गौरी खान काफी इमोशनल हो गईं। गौरी अपने घुटनों पर बैठकर रोने लगीं। शाहरुख खान के पास सलमान खान, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार का फोन आया था। सबने शाहरुख खान को बेल मिलने पर बधाई दी। वहीं गौरी खान के पास महीप कपूर और सीमा खान ने फोन किया। इस फोन कॉल पर बात करती करते हुए गौरी खान रोने लगीं। वहीं सुहाना खान ने यूएस में रहने वाले आर्यन के दोस्तों को उनके समर्थन के लिए शुक्रिया कहा।
आपको बता दें कि 2 अक्टूबर की रात एनसीबी ने आर्यन खान को अरेस्ट किया था और इसके बाद 7 अक्टूबर को उन्हें ऑर्थर रोड जेल में शिफ्ट किया गया था। उसके बाद से आर्यन की बेल याचिका पर कई बार सुनवाई हुई और हर बार बेल याचिका को लटका दिया गया। आखिरकार 29 अक्टूबर (गुरुवार) को आर्यन खान को बेल मिली। आर्यन के साथ-साथ उनके दोस्तों अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी बेल दी गई। ये बेल कई शर्तों के साथ दी गई है। अगर आर्यन खान एक भी शर्त का उल्लंघन करते हैं तो उनकी बेल रद्द हो सकती है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2ZvNMb1
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment