Aryan Khan को जमानत मिलते ही Shah Rukh Khan की मैनेजर पूजा ददलानी ने जताई खुशी, बोलीं ‘वाकई भगवान...’
Shah Rukh Khan's manager Pooja Dadlani's first reaction: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने 28 अक्टूबर के दिन जमानत दे दी। शाहरुख खान के बड़े साहबजादे आर्यन खान ड्रग मामले के चलते जेल में बंद हैं। जब से आर्यन खान को हथकड़ी लगी है, तब से ही शाहरुख खान के घर में उदासी का माहौल है। सुनने में आ रहा था कि शाहरुख खान और गौरी खान ने बेटे की चिंता में खाना-पीना तक छोड़ दिया था। ऐसे वक्त में शाहरुख खान के मैनेजर पूजा ददलानी ने कमान संभाली और लगातार भागदौड़ में लगी रहीं।
आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद मन्नत में खुशी का माहौल है। शाहरुख खान और गौरी खान बहुत खुश हैं। इन दोनों के साथ-साथ पूजा ददलानी भी बेहद खुश हैं। उनकी हफ्तों की मेहनत का ही नतीजा है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान दिवाली से पहले घर आ जाएंगे।
पूजा ददलानी ने आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर की है। पूजा ददलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि कोर्ट के फैसले के बाद मानना पड़ेगा कि दुनिया में वाकई भगवान है। पूजा ददलानी के अनुसार, ‘मानना पड़ेगा कि भगवान वाकई हैं। आप सब लोगों की दुआओं के लिए धन्यवाद। आखिरकार सच्चाई की जीत हुई।’
पूजा ददलानी पर भी लगे गंभीर आरोप
आर्यन खान मामले में गवाह प्रभाकर ने खुलासा किया था कि केपी गोसावी किंग खान के बेटे का मामला दबाने के लिए 18 करोड़ की फिरौती मांग रहा था, जिसके चलते उसने पूजा ददलानी से मुलाकात की थी। इसी बयान को आधार बनाकर एनसीबी ने कोर्ट में कहा कि पूजा गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही थीं। पूजा के ऊपर गंभीर आरोप लगा है, जिसके चलते उन्हें एनसीबी से समन भी मिला है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3mnaACE
https://ift.tt/3nGem9P

Comments
Post a Comment