Aryan Khan को बेल मिलने पर फूट-फूटकर रोए थे Shah Rukh Khan, वकील Mukul Rohatgi ने बताई पूरी दास्तां

गुरुवार का दिन शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एंड फैमिली और उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी लेकर आया। मुंबई क्रूज ड्रग केस में करीब तीन हफ्तों तक जेल में रहने के बाद शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान (Aryan Khan) को मुंबई हाई कोर्ट ने बेल दी। अब वे शुक्रवार शाम या फिर शनिवार को जेल से बाहर आ पाएंगे। बीते कुछ हफ्ते शाहरुख खान और परिवार के लिए बेहद दुख भरे रहे हैं। तीन हफ्तों से पूरे परिवार को कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा। परिवार ना सही से खा पाया और ना सो पाया। बेल की खबर आते ही शाहरुख खान के परिवार में खुशी का माहौल है।

कोर्ट में आर्यन की पैरवी करने वाले वकील मुकुल रोहतगी ने बेल की खबर सुनते ही शाहरुख खान के पहले रिएक्शन के बारे में बात की है। मुकुल ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि बेल की खबर सुनते ही शाहरुख की आंखों में आंसू थे। फैसला पक्ष में आते ही वे रोने लगे थे। सुनवाई के दौरान शाहरुख खासा चिंता में थे और जैसे ही बेल की खबर आई तो शाहरुख अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनके अंदर की भावनाएं आंसुओं के रूप में बाहर आ गईं। मुकुल ने ये भी बताया कि आर्यन के जेल जाने के बाद से ही शाहरुख ठीक से खाना नहीं पा रहे थे। वे केवल कॉफी के सहारे ही जिंदा रह रहे थे।

मुकुल ने आगे बताया कि इस चिंता के समय में भी शाहरुख अपनी लीगल टीम से पल-पल का अपडेट ले रहे थे। यह काफी दुख भरा है और एक पिता के तौर पर शाहरुख ने कितना दर्द सहा है, ये कोई नहीं समझ पाएगा। आपको बता दें कि 2 अक्टूबर को एनसीबी ने आर्यन को अरेस्ट किया था और फिर 7 अक्टूबर को वे ऑर्थर रोड जेल में शिफ्ट किए गए थे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3nBwQIw
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म