Aryan Khan को जमानत मिलते ही लौटी Shah Rukh Khan के चेहरे की मुस्कान, देखें FIRST PIC
Shah Rukh Khan FIRST reaction on Aryan Khan bail: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। 3 दिनों तक चली सुनवाई के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दे दी है। कोर्ट के फैसले के बाद मन्नत के अंदर खुशी का माहौल है। जब से कोर्ट का फैसला आया है तब से ही सभी शाहरुख खान के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान के चेहरे पर कोर्ट का फैसला सुनने के बाद मुस्कान लौट आई है। नीचे आप शाहरुख खान की तस्वीरें देख सकते हैं, जिनमें वो अपनी लीगल टीम के साथ नजर आ रहे हैं।
सतीश मानशिंदे की टीम ने जारी किया बयान
आर्यन खान का केस लड़ने वाले सतीश मानशिंदे की टीम ने आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि आर्यन खान के केस में सत्य की जीत हुई है। सतीश मानशिंदे के बयान के अनुसार, ‘हाई कोर्ट ने आखिरकार आर्यन खान को जमानत दे दी है। आर्यन के पास ना तो ड्रग्स बरामद हुई और ना ही उनके खिलाफ कोई सबूत हैं। गिरफ्तारी के वक्त आर्यन ने ड्रग्स का सेवन नहीं किया था। हम जस्टिस नितिन सामब्रे का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने आर्यन खान को जमानत दी है। हम ऊपरवाले को भी शुक्रिया कहते हैं, जिनकी कृपा हम पर बनी रही। सत्यमेव जयते।’
29 अक्टूबर को रिहा हो सकते हैं आर्यन खान
आर्यन खान को 28 अक्टूबर के दिन जमानत मिल गई है लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी रिहाई 29 अक्टूबर को होगी। आर्यन खान इस वक्त आर्थर रोड जेल में बंद हैं। कोर्ट की तरफ से 29 अक्टूबर के दिन डिटेल्ड ऑर्डर जारी किया जाएगा, जिसके बाद आर्यन को जेल से रिहाई मिलेगी। ऐसे में उन्हें आज की रात और आर्थर रोड जेल में ही काटनी होगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2Zwg6KL
https://ift.tt/3vWSI4S


Comments
Post a Comment