Aryan Khan की रिहाई पर बोले Ram Gopal Varma, 'बॉलीवुड में दिवाली हमेशा खान की ही...'

Ram Gopal Varma on Aryan Khan's release: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आखिरकार रिहाई मिल गई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने 28 अक्टूबर को ड्रग्स केस में फंसे सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका मंजूर कर ली थी। हालांकि इसके साथ ही कोर्ट ने कड़ी शर्ते भी रखी हैं। जिसकी वजह से आर्यन खान विदेश दौरे पर नहीं जा सकेंगे। साथ ही उन्हें हर शुक्रवार एनसीबी दफ्तर में आकर हाजिरी भी लगानी होगी। अदालत से 14 शर्तों पर रिहा होने के बाद आर्यन खान आखिरकार 27 दिन बाद अपने घर मन्नत लौटे हैं। फैंस इस बात से खुश हैं कि आर्यन खान की घर वापसी दिवाली से ठीक पहले हो गई है।

इसके साथ ही शाहरुख खान का घर मन्नत रोशनी से जगमगा उठा है। आर्यन खान की रिहाई पर सोशल मीडिया पर भी खूब जश्न देखने को मिला है। इस मौके पर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'बॉलीवुड में, दिवाली हमेशा से ही खान की रिलीज के लिए ही रिजर्व रही है। इस दिवाली पर भी खान को रिलीज मिली।' यहां देखें ट्वीट।

बता दें कि यहां निर्देशक राम गोपाल वर्मा का इशारा दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्मों की ओर था। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की ज्यादातर सुपरहिट फिल्में दिवाली के ही मौके पर रिलीज होती आई हैं। इस लिस्ट में बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है जैसी कई फिल्मों का नाम शामिल है।

2 अक्टूबर से एनसीबी की गिरफ्त में थे आर्यन खान

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। उनके साथ उनके करीबी दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा भी एनसीबी की गिरफ्त में थी। जिन्हें लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 28 अक्टूबर 2021 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत पर रिहा किया।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3EtQDQL
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म