Aryan Khan की रिहाई का जश्न देख KRK की खुशी का नहीं ठिकाना, कहा, 'फिल्म रिलीज होने से पहले ही बन गया सुपरस्टार'

KRK declares Shah Rukh Khan's son Aryan Khan already a superstar: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के जेल से रिहा होने का जश्न सोशल मीडिया पर खूब दिख रहा है। आर्यन खान करीब 27 दिन की जेल काट कर लंबी कानूनी लड़ाई के बाद घर पहुंचे हैं। इस मौके पर आर्यन खान के स्वागत में उनके घर मन्नत के बाहर लोगों की भारी भीड़ पहुंच गई। मन्नत के बाहर किंग खान के फैंस ने ढोल नगाड़ों के साथ आर्यन खान का वेलम किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जश्न के इस माहौल को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

इस बीच फिल्मी सितारों की बखिया उधेड़ने को लेकर मशहूर एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट कमार आर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी है। कमाल आर खान ने एक ट्वीट कर आर्यन खान के स्वागत के लिए हो रहे वेलकम पर लिखा, ‘जिस तरह से आज लोगों ने मन्नत के बाहर ढोल नगाड़े बजाकर आर्यन खान के आने का स्वागत किया, उससे ये साबित हो गया, कि आर्यन कोई फ़िल्म करने से पहले ही स्टार बन चुका है’ केआरके का ये ट्वीट आप यहां देख सकते हैं।

सज चुका है मन्नत

बता दें कि आर्यन खान के स्वागत के लिए शाहरुख खान और गौरी खान ने एक दिन पहले ही मन्नत को सजा दिया था। फिल्म स्टार शाहरुख खान का घर रोशनी से जगमगा रहा था। मन्नत के बाहर हुई सजावट की तस्वीरें बीते दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्टूबर के दिन मुंबई के क्रूज पर हो रही रेव पार्टी पर छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया था। उस वक्त फिल्म स्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की वजह से विदेश में थे। आर्यन खान की गिरफ्तारी की खबर सुनकर आर्यन खान वापस लौटे थे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3msvxvV
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म