'मन्नत' पहुंचने के बाद सामने आई Aryan Khan की पहली झलक,देखें FIRST Video
Aryan Khan's First Glimpse from Mannat: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का बेटा आर्यन खान (Aryan Khan) आखिरकार जेल से रिहा होकर अपने घर मन्नत पहुंचा है। जिसके बाद शाहरुख खान के घर पर रौनक छा गई है। बीते करीब 27 दिनों की मशक्कत के बाद आर्यन खान को चैन की सांस मिली। ड्रग्स केस में एनसीबी की गिरफ्त में पहुंचे आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से 28 अक्टूबर को जमानत मिली थी। इसके बाद कागजी कार्रवाई में देरी की वजह से उन्हें 30 अक्टूबर को मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहाई मिली।
अब जी न्यूज की ताजा रिपोर्ट की मानें तो मन्नत पहुंचने के बाद आर्यन खान ने चैन की सांस ली है। न्यूज चैनल ने एक वीडियो के जरिए आर्यन खान की घर के अंदर की पहली झलक दिखाई है। इस वीडियो में आर्यन खान अपने परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ सुकून के पल बिताते दिख रहे हैं। वीडियो में आर्यन खान मुस्कुराते हुए आराम से चलते-फिरते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
रिहाई के बाद 'मन्नत' में आर्यन की पहली तस्वीर | #AryanKhan #Mannat #ShahrukhKhan #Mumbai pic.twitter.com/NsYyWyAmUq
— Zee News (@ZeeNews) October 30, 2021
14 शर्तों के साथ मिली आर्यन खान को जमानत
बॉलीवुड सुपरस्टार आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने कड़ी शर्तों के साथ जमानत दी है। सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उच्च न्यायालय ने आर्यन खान को 14 शर्तों के साथ रिहा किया। इन शर्तों के तहत आर्यन खान को अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। वो देश छोड़कर नहीं जा सकते। बिना इजाजत वो मुंबई से भी बाहर नहीं जा सकते। इसके अलावा उन्हें हर शुक्रवार को एनसीबी के दफ्तर में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। आर्यन खान के घर लौटने के बाद शाहरुख खान और गौरी खान अपने बेटे की सिक्योरिटी को लेकर अलर्ट हो चुके हैं और उनके लिए नए बॉडीगार्ड की खोज में जुटे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3GCtM7x
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment