Aryan Khan Drug Case: Juhi Chawla के चेहरे पर दिखी राहत की सांस, मीडिया को देखते ही कही ये बात

Juhi Chawla feels relaxed on Aryan Khan's bail: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा जूही चावला (Juhi Chawla) ड्रग्स केस में फंसे सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गारंटर बनी हैं। अदाकारा ने एनडीपीसी कोर्ट पहुंचकर आर्यन खान की जमानत के लिए 1 लाख रुपये के बेल बॉन्ड पर साइन किए हैं। इसके बाद अदाकारा जैसे ही कोर्ट से बाहर आती दिखीं तो उनके चेहरे पर एक राहत की सांस दिखाई दी। जूही चावला को कोर्ट से बाहर आता देख वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने घेर लिया। जिसके बाद पत्रकारों से उनके रिएक्शन की मांग पर अदाकारा ने कहा, 'इस बात की खुशी है कि आर्यन अब घर आ जाएगा। मुझे लगता है कि ये हम सभी के लिए एक बड़ी राहत की बात है।' इसके आगे मीडियाकर्मियों से बात करते हुए जूही चावला ने कहा, 'बच्चा अब जल्दी घर आ जाए, ये हमारे लिए काफी राहत भरा वक्त है।' जूही चावला के ये रिएक्शन्स आप यहां देख सकते हैं।

 

2 अक्टूबर से घर से दूर हैं आर्यन खान

जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 2 अक्टूबर को हिरासत में लिया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आर्यन खान समेत 8 आरोपियों को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर चल रही रेव पार्टी के दौरान छापेमारी के बाद हिरासत में लिया था। इसके बाद एनसीबी ने आर्यन खान समेत 8 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर किया था। जिसके बाद कोर्ट में आर्यन खान को पहले 2 बार एनसीबी कस्टडी और फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

इस दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान लगातार वकीलों से संपर्क कर अपने बेटे को छुड़ाने की कोशिशों में लगे रहे। करीब 27 दिन बाद जाकर अब फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की घर वापसी हो सकेगी। इसके साथ ही आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंजूर कर ली है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ErLSXV
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म