Aryan Khan Drug Case: Juhi Chawla बनी Shah Rukh Khan के बेटे की गारंटर, जमानत के लिए साइन किया 1 लाख का बॉन्ड

Juhi Chawla signs Aryan Khan's bail surety: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकते हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुना दिया था। जिसके बाद शाहरुख खान के बेटे को अदालत ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया। कोर्ट के ऑर्डर की कॉपी शाहरुख खान की लीगल टीम को आज मिली है। जिसके बाद आर्यन खान को जेल से बाहर लाने की तैयारियां तेज हो गई है।

इस बीच फिल्म अदाकारा जूही चावला को लेकर बड़ी जानकारी मिली है। फिल्म अदाकारा और शाहरुख खान की दोस्त जूही चावला आर्यन खान की गारंटर बनी हैं। उन्होंने 1 लाख रुपये के बॉन्ड पर साइन किया है। इस बारे में आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'हमें हाईकोर्ट का आदेश मिल गया है। जमानत की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक बार जज ने जमानत स्वीकार कर ली, तो हम अन्य औपचारिकताओं के साथ आगे बढ़ेंगे . आज शाम तक सब कुछ हो जाना चाहिए।'

'यह आदेश सत्र विशेष न्यायालय को दिया गया है। जूही चावला को कोर्ट ने जमानत के तौर पर स्वीकार कर लिया है। जमानत की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। एक बार सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाएं तो फिर कोर्ट से सीधा जेल जाएंगे।'



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3EyaUVz
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म