Aryan Khan 27 दिन बाद जेल से रिहा, Shah Rukh Khan के बॉडीगार्ड रवि सिंह के साथ मन्नत के लिए निकले
मुंबई क्रूज ड्रग केस में करीब 3 हफ्तों तक जेल में रहने के बाद आखिरकार आर्यन खान (Aryan Khan) जेल से बाहर आ गए हैं। गुरुवार (28 अक्टूबर) को आर्यन खान को बेल दी गई और शनिवार सुबह उन्हें ऑर्थर रोड जेल से रिहा किया गया। आर्यन खान के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेस्ट फ्रेंड जूही चावला (Juhi Chawla) ने बेल बॉन्ड भरा है। आर्यन खान को 1 लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दी गई है। आर्यन को लेने के लिए शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह ऑर्थर जेल आए।
जेल से बाहर आते ही आर्यन खान काफी खुश नजर आए। उन्होंने जेल प्रशासन को थैंक्यू कहा। आर्यन को बेल देने के लिए हाई कोर्ट ने कई शर्तें रखी थीं। इनमें कई शर्तें शामिल हैं। आर्यन खान इस केस के किसी भी दूसरे आरोपी से संपर्क नहीं कर सकते हैं। वे सबूतों से छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। आर्यन को अपना पासपोर्ट नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करवाना होगा। मीडिया बयानबाजी से बचना होगा। बिना कोर्ट परमिशन के देश से बाहर नहीं जा पाएंगे। पूरे मामले में एनसीबी का सहयोग करेंगे। देखिए आर्यन खान के जेल से बाहर आने का वीडियो...
#WATCH Aryan Khan released from Mumbai's Arthur Road Jail few weeks after being arrested in drugs-on-cruise case pic.twitter.com/gSH8awCMqo
— ANI (@ANI) October 30, 2021
आपको बता दें कि 2 अक्टूबर को आर्यन खान को एनसीबी ने अरेस्ट किया था और इसके बाद 7 अक्टूबर को उन्हें ऑर्थर रॉड जेल में शिफ्ट किया हगाय था। उनके साथ-साथ मुनमुन धमेचा और अरबाज सेठ मर्चेंट को भी अरेस्ट किया गया था। सभी लोग 7 अक्टूबर से जेल में बंद थे। इसके बाद कई बार उनकी बेल याचिका पर सुनवाई हुई थी लेकिन हर बार बेल लटकती गई। आखिरकार 28 अक्टूबर को कोर्ट ने आर्यन खान समेत बाकियों को बेल दी। शनिवार को आर्यन खान जेल से बाहर आ गए हैं। आर्यन के जेल में रहने के समय शाहरुख एंड फैमिली खासी परेशान थी। शाहरुख और गौरी ना तो सही से खाना खा रहे थे और ना ही सो पा रहे थे। आर्यन के बाहर आते ही उनके परिवार वाले काफी खुश हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3nH7CZ7
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment