Tiger 3 Release Date: 15 अगस्त 2022 के मौके पर सिनेमाघरों में कदम रखेंगे Salman Khan!!
Tiger 3 Release Date: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने पिछले 2 दिनों में लगभग 26 फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान करके फैंस को चौंका दिया है। दिवाली से बॉलीवुड फिल्मों के रिलीज होने का सिलसिला शुरू होगा जो कोरोना की तीसरी लहर ना आने तक चलता रहेगा। अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स ने भी अपनी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है लेकिन दर्शकों सलमान खान (Salman Khan) की टाइगर 3 (Tiger 3) की रिलीज डेट जानने का भी इंतजार है, जिसकी इन दिनों शूटिंग चल रही है।
अगर ताजा रिपोर्ट की मानें तो यशराज बैनर की टाइगर 3 को मेकर्स अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। सलमान खान और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर टाइगर 3 की शूटिंग इन दिनों चल रही है, जिसमें इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) खलनायक की भूमिका निभाते दिखेंगे।
जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही जानकारी दी है कि टाइगर 3 के निर्माता अपनी फिल्म को अगले साल के दूसरे हिस्से में लाने की सोच रहे हैं क्योंकि 2022 के पहले हिस्से में वो फिल्में रिलीज होंगी, जो बनकर तैयार हैं।
टाइगर 3 में दिखेंगे शाहरुख खान
सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्पेशल कैमियो करते नजर आ सकते हैं। खबरों के अनुसार आदित्य चोपड़ा ने टाइगर 3 में शाहरुख खान को पठान बनाकर लाने की प्लानिंग की है। पठान और टाइगर के क्रॉसओवर से वो यशराज बैनर का स्पाई वर्ल्ड क्रिएट करना चाहते हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए शाहरुख खान कुछ ही दिनों में विदेश के लिए उड़ान भरेंगे। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान के एक्शन सीक्वेंस के लिए यशराज बैनर करोड़ों रुपये खर्च करने वाला है। आदित्य चोपड़ा चाहते हैं कि यह सीन आइकॉनिक हो ताकि दर्शक इसे सालों साल याद रखें।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3AN18gN
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment