The Immortal Ashwatthama बंद होते ही Vicky Kaushal के हाथ लगी 100 करोड़ी मूवी, करेंगे इस हसीना के साथ रोमांस

Vicky Kaushal signed Rom-Com: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को लेकर बीते दिनों यह खबर सामने आई थी कि उनकी मेगा बजट फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा बंद हो गई है। इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला करने वाले थे लेकिन उन्होंने लगातार बढ़ रहे बजट के चलते इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। विक्की कौशल और उनके फैंस के लिए यह बहुत ही दुखदायी खबर थी क्योंकि हर कोई इस फिल्म का इंतजार कर रहा था।

द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा बंद होते ही विक्की कौशल के हाथ एक नई फिल्म लग गई है। इस फिल्म में वो रोमांस और कॉमेडी का तड़ता लगाते दिखेंगे। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की ताजा रिपोर्ट की मानें तो द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा के बाद विक्की कौशल ने मिमी डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर के साथ हाथ मिलाया है। मिमी के बाद वो रोमांटिक कॉमेडी जॉनर में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने विक्की को साइन किया है।

खबर में यह जानकारी भी दी गई है कि विक्की कौशल के साथ इस फिल्म में अदाकारा सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी नजर आएंगी। सारा और विक्की की जोड़ी द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा में भी साथ दिखने वाली थी लेकिन यह फिल्म बंद हो गई है। लक्ष्मण उतेकर की यह फिल्म दिनेश विजान के बैनर तले बनाई जाएगी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सारा अली खान और विक्की कौशल की यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी का तड़का तो लगाएगी ही लेकिन साथ में एक खास मैसेज भी देगी। मिमी में भी लक्ष्मण ने लोगों को अनाथ बच्चों को प्यार देने का मैसेज दिया था। कृति सेनॉन स्टारर मिमी सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिला था। मेकर्स को उम्मीद है कि सारा-विक्की की अपकमिंग फिल्म के लिए दर्शक वैसे ही प्यार देंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3CSmqdm
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म