Shehnaaz Gill की फिल्म Honsla Rakh का ट्रेलर देख रोने लगे SidNaaz के फैंस, इस डायलॉग पर लोगों को याद आए Sidharth Shukla

Shehnaaz Gill's Honsla Rakh Trailer Fans Reaction: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और सोनम बाजवा की फिल्म हौसला रख (Honsla Rakh) का मच अवेटेड ट्रेलर सोमवार (27 सितंबर) को रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से शहनाज गिल का बुरा हाल है। ऐसे में उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए शहनाज गिल की हिम्मत बनने की कोशिश कर रहे हैं। शहनाज गिल की मचअवेटेड फिल्म हौसला रख का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

ट्रेलर में शहनाज गिल को देखकर फैंस खासे इमोशनल हो गए हैं। शहनाज गिल के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। उनके खासमखास दोस्त के निधन के बाद ये उनका पहला प्रोजेक्ट है। इसी महीने शहनाज गिल के खासमखास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हुआ था जिसके बाद से वे एकदम टूट सी गई हैं और एकदम सुन्न हैं। ट्रेलर को लेकर लोग शहनाज को हिम्मत दे रहे हैं। लोगों को ट्रेलर खासा पसंद आ रहा है। पहले आप भी ये शानदार ट्रेलर देखिए...

ये पंजाबी कॉमेडी फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। लोगों को फिल्म के ट्रेलर में पंच लाइन काफी पसंद आ रही हैं। अधिकतर लोग ट्रेलर को शहनाज गिल की जबरदस्त वापसी बता रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन अमरजीत सिंह ने किया है। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सिडनाज के हर फैन को शहनाज गिल की चिंता सता रही थी। ट्रेलर में शहनाज गिल को हंसता देख फैंस की आंखों में आंसू हैं। वे अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पा रहे हैं और ट्रेलर देखने के बाद जो भी मन में आ रहा है, वो ट्विटर पर लिख रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि ये फिल्म शहनाज गिल को इंडस्ट्री में एक नया मुकाम दिलाएगी। देखिए लोगों के ट्वीट और कमेंट में हमें बताइए कि फिल्म को लेकर आपका क्या मानना है...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3kMatzV
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म